Maihar News: सड़क में मजदूरी करते समय नौसिखिया कार ड्राइवर ने तीन लोगों को कुचला, युवती की मौत, दो घायल

Maihar News: मध्य प्रदेश के मैहर में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। नौसिखिए कार चालक सड़क किनारे तीन मजदूरों को कुचल दिया। हादसे में घायल एक युवती की मौत हो गई है। जबकि दो की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है।

नादन-देहात थाना अंतर्गत सिलौटी गांव में बुधवार को तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से युवती की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद आरोपी ही दूसरी गाड़ी से घायल हो अस्पताल ले गया।

maihar accident news

पुलिस ने बताया कि रेशमी पुत्री मंगल कोल 19 वर्ष, निवासी पिपरांव बाणसागर, जिला शहडोल, बचपन से ही नाना लोटन उर्फ बाबू कोल के साथ रहती थी। इन दिनों गांव में नाली निर्माण का काम चल रहा है, जिसमें रेशमी भी मजदूरी कर रही थी। बुधवार शाम लगभग 5 बजे शासकीय विद्यालय तिलौरा में पदस्थ शिक्षक विजय सिंह अपनी कार क्रमांक एमपी 19 जेडजे 2463 से कहीं जा रहे थे, तभी निर्माण स्थल के समीप गाड़ी अनियंत्रित होकर रेशमी सहित 3 मजदूरों को चपेट में लेते हुए नाली में फंस गई।

हॉस्पिटल में मृत घोषित

दुर्घटना में युवती को गंभीर चोटें आई थीं, जिस पर विजय ही दूसरी गाड़ी से उसे अस्पताल तक ले गए, जहां डॉक्टर ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। यह खबर लगने पर टीआई केएन बंजारे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए और कार को जब्त कर थाने लाने के प्रयास भी शुरू कर दिए। बताया गया है कि शिक्षक ने इसी दिवाली पर ही नई गाड़ी खरीदी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+