उद्योगपतियों के विश्वास और भरोसे का प्रतीक है हजारों करोड़ के निवेश प्रस्ताव- महेन्द्र सिंह सोलंकी

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और सांसद महेन्द्र सिंह सोलंकी ने मध्य प्रदेश में करीब पौने दो लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव लाने पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का आभार जताते हुए कहा कि मध्यप्रदेश की भाजपा की मोहन सरकार मध्यप्रदेश को विकसित प्रदेश बनाने के लिए कृतसंकल्पित है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 2047 में भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं।

सोलंकी ने कहा कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव में मध्यप्रदेश की जनता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रति विश्वास जताते हुए ऐतिहासिक विजय दिलाई है। जिस प्रकार से देश की जनता का भरोसा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी और भाजपा सरकार पर है। उसी तरह से उद्योगपतियों का भरोसा भी भाजपा की डबल इंजन सरकार पर है।

Mahendra Singh Solanki gave information about investment proposal of 2 lakh crore in Madhya Pradesh

मध्यप्रदेश में निवेश की अपार संभावनाएं

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व सांसद महेन्द्र सिंह सोलंकी ने कहा कि मध्यप्रदेश में निवेश की अपार संभावनाएं हैं। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश की सरकार उद्योग स्थापित करने के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। 1 व 2 मार्च 2024 को उज्जैन में आयोजित रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में करीब एक लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, वहीं 13 एवं 14 जुलाई को मुंबई में आयोजित रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में करीब 75 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं।

उन्होंने बताय कि उद्योग स्थापित करने के लिए मध्य प्रदेश सरकार के पास हजारों एकड़ का लैंड बैंक है। इन निवेश प्रस्तावों के धरातल पर उतरने से करीब दो लाख से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि 20 जुलाई को जबलपुर में होने वाली रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में एक हजार से अधिक उद्योगपति शामिल होंगे और हजारों करोड़ के निवेश आएंगे।

सोलंकी ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव मध्यप्रदेश को विकसित प्रदेश बनाने बना रहे हैं। इन निवेश प्रस्तावों से प्रदेश भर में निवेश होगा और समूचे मध्यप्रदेश में रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। रोजगार के अवसर बढ़ने से प्रदेश तरक्की करेगा और लोगों की जिंदगी में खुशहाली आएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+