मध्य प्रदेश : ज्योतिरादित्य सिंधिया के नाम से विकास यादव वसूल रहा चंदा-भाजपा विधायक

टीकमगढ़, 4 जून। कांग्रेस से बगावत कर भाजपा में शामिल हुए राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के नाम पर भाजपा विधायक ने वसूली के आरोप लगाए हैं। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो 28 मई का बताया जा रहा है।

Madhya Pradesh : Vikas Yadav is collecting donations in the name of Jyotiraditya Scindia-BJP MLA

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टीकमगढ़ में जिला योजना ​समिति की बैठक हुई थी। बैठक में राज्यमंत्री और जिला प्रभारी सुरेश धाकड़ व भाजपा विधायक राकेश गिरी भी मौजूद थे। धाकड़ ज्योतिरादित्य सिंधिया के करीबी नेताओं में से एक हैं।

बैठक में भाजपा विधायक राकेश गिरी ने कहा विकास यादव नाम का एक शख्स सिंधिया के नाम पर चंदा वसूली कर रहा है। उसने महिला बाल विकास से भी सिंधिया के नाम पर पैसे वसूले हैं और वह ब्राह्मणों के ऊपर अत्याचार भी कर रहा है।

राकेश गिरी ने यह भी कहा कि वे भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज़ उठाते रहेंगे। किसी भी स्थिति में वे भ्रष्टाचार नहीं सहेंगे। चाहे इसके लिए उन्हें इस्तीफा देना पड़े या पार्टी उन्हें खुद हटा दे। वे इसके लिए जेल जाने को भी तैयार हैं।

इधर, सिंधिया के नाम पर वसूली के आरोप वाला यह वीडियो मध्यप्रदेश कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर करते हुए लिखा कि 'ज्योतिरादित्य सिंधिया के नाम से वसूली होती है।- राकेश गिरी, बीजेपी विधायक, सिंधिया जी, ये सम्मान कुछ ज़्यादा नहीं हो गया..?'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+