मध्य प्रदेश का वो गांव जहां मरीज को खटिया पर लेटाकर ले जाना पड़ता है अस्पताल
कटनी, 18 सितम्बर। मध्य प्रदेश के कटनी जनपद में आने वाला मड़ई ग्राम पंचायत जिसमे मड़ई गांव में जाने वाला मार्ग जर्जर है, जिसके कारण सरकारी एम्बुलेंस चालक यहां आने से कतराते हैं। गांव विकास के मामले में जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा का दंश झेल रहा है। बता दें कि ग्राम पंचायत मड़ई में मिडिल स्कूल स्थापित है। बाकायदा शासकीय भवन निर्मित है। लाखों रुपए खर्च कर सरकार भवन बनाया ताकि 'स्कूल चले हम' अभियान में बच्चे स्कूल तक आए, परन्तु एक ऐसी विडम्बना यह भी है कि आसपास के लगे गाँव के लोगों ने अपने बच्चों को मड़ई स्कूल में भेजने से बचते हैं।
{photo-feature}












Click it and Unblock the Notifications