रतलामः जिसको बहू बनाकर लाई थी घर, सास ने बेटे की मौत के बाद उसे बेटी की तरह किया विदा

रतलाम। मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसके बारे में जानकर आप का दिल पसीज सकता है। दरअसल, जिस घर में 6 साल पहले लड़की बहू बनकर आई थी उसी घर से बहू अब बेटी बनकर विदा हो गई। सास ने अपनी विधवा बहू की शादी कर उसे मां की तरह विदा किया। सास-ससुर ने अपनी बढ़ती उम्र को देखते हुए बहू को बेटी की तरह पुर्नविवाह कर कन्यादान कर पूरी रीति-रिवाज के साथ अपने घर से विदा कर दिया। हालांकि इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का भी ख्याल रखा गया।

बेटे की तीन साल पहले हो गई मौत

बेटे की तीन साल पहले हो गई मौत

रतलाम जिले के काटजू नगर इलाके में रह रहीं 65 वर्षीय सरला जैन के बेटे मोहित जैन की शादी आष्टा निवासी सोनम के साथ 6 साल पहले शादी हुई थी। लेकिन शादी के 3 साल बाद ही बेटा मोहित कैंसर से पीड़ित हो गया। तीन साल तक सोनम अपने पति की सेवा करती रही लेकिन मोहित जिंदगी से जंग हार गया। मोहित की मौत के बाद भी सोनम सास-ससुर के पास ही रहने लगी।

सास ने बहू का तय कराया रिश्ता

सास ने बहू का तय कराया रिश्ता

सास ने अपने भाई ललित कांठेड़ और सोनम के परिजनों से पुर्नविवाह की बात की तो सभी राजी हो गए और नागदा में सौरभ जैन के साथ रिश्ता पक्का हो गया। परिजनों को नागदा जा कर शादी करनी थी। होटल भी बुक हो गया था लेकिन लॉकडाउन होने से जब दिक्कतें आती दिखीं तो मोहित के मामा ललित कांठेड़ ने प्रशासन से बात की और अपने ही घर पर ही बहू सोनम की बेटी की तरह शादी करा दी गई।

सास ने किया बहू को विदा

सास ने किया बहू को विदा

हालांकि बहू को विदा करते वक्त सास-ससुर की आंखों में आंसू छलक गए। एक पल वह था जब 6 साल पहले सास अपनी बहू सोनम को आष्टा से खुशी-खुशी विदा कर लाई थी और एक पल 6 साल बाद ऐसा आया कि उसी सास ने अपनी बहू सोनम को बेटी बना कर विदा किया तो सास-ससुर की आंखों से आंसू छलक पड़े।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+