सागर : मास्क नहीं लगाने पर एमपी पुलिस ने महिला पर बरपाया कहर, देखें वायरल वीडियो
सागर, 19 मई। कोरोना महामारी के दौर में मास्क लगाना हर किसी के लिए जरूरी है। गांव-शहरों में मास्क को लेकर सख्ती बरती जा रही है। इसी से जुड़ा मध्य प्रदेश के सागर से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो मानवता को शर्मसार कर देने वाला है। इसमें मध्य प्रदेश पुलिसकर्मी एक महिला के साथ बेरहमी से पिटाई करते नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो सागर जिले के रहीरहली ब्लॉक के किसी गांव बताया जा रहा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार महिला किसी काम को लेकर रहली पहुंची थी। महिला मास्क नहीं पहनी थी और बेटी मुंह पर स्कॉर्फ बांध रखी थी। इस बीच पुलिस ने चेकिंग के दौरान गांधी चौक के पास उसे पकड़ लिया। मास्क नहीं पहनने को लेकर पुलिसकर्मियों से महिला की बहस हुई। उसके बाद लेडी कॉन्स्टेबल महिला को पुलिस की जीप में बैठाने लगी।
महिला ने जब विरोध किया तो लेडी कॉन्स्टेबल ने उसकी पिटाई शुरू की दी। बचाव में आई उसकी बेटी को एक पुलिसकर्मी गाली देकर धक्का दे दिया। लेडी कॉन्स्टेबल ने महिला को मारते-मारते सड़क पर गिरा दिया। उसके बाद बाल पकड़कर खींचने लगी। अमानवीयता का यह पूरा वीडियो किसी शख्स ने बना लिया है, वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है।












Click it and Unblock the Notifications