मध्य प्रदेश पुलिस के ASI की हत्या कर शव सिवनी के जंगल में दफनाया, जानिए पूरा मामला
सिवनी, 23 सितम्बर। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के चौरई अनुविभाग के चांद पुलिस थाने में पदस्थ ASI विजय बघेल की हत्या कर शव को सिवनी के बम्होड़ी (बरघाट) जंगल में दफनाने का मामला सामने आया है। मृतक ASI मूलत: सिवनी के जैतपुर गांव का रहने वाला था। करीब 15-20 दिन पहले ही उनका छिंदवाड़ा पुलिस लाइन से चौरई अंतर्गत पुलिस थाना चांद में ट्रांसफर हुआ था। वे वर्तमान में चौरई में ही परिवार के साथ रह रहा था।

चौरई पुलिस थाने के जांच अधिकारी पीएस वालारे के मुताबिक दो दिन पहले 21 सितंबर को ASI विजय बघेल के लापता होने पर छानबीन शुरू की गई। संदिग्ध से पूछताछ में पता चला कि चौरई मे ASI विजय बघेल की हत्या कर शव को सिवनी लाकर बरघाट बम्होड़ी के जंगल में दफनाया गया है।
इसके बाद आज आरोपित को साथ लेकर चौरई पुलिस मौके पर पहुंची, जहां शव को खुदाई करके निकाला गया। फिलहाल ASI की हत्या जमीनी विवाद को लेकर की गई है। समस्त बिंदुओं की जांच पुलिस द्वारा बारीकी से की जा रही है। पुलिस ने ASI के शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।












Click it and Unblock the Notifications