Opinion Poll: क्या MP में होने जा रहा है बड़ा खेला? भाजपा को नुकसान या कांग्रेस को फायदा?

Opinion Poll: मध्यप्रदेश में इन दिनों सियासी पारा गरम है। 230 विधानसभा सीटों वाले इस बड़े राज्य में 17 नवबंर को मतदान होगा। बीजपी का दावा है कि उसकी वापसी निश्चित है तो वहीं कांग्रेस के कमलनाथ ने कहा है कि इस बार जनता पंजे को ही चुनेगी क्योंकि वो भाजपा की सारी चालों को समझ चुकी है। खैर सत्ता उसे ही मिलेगी, जिस पर जनता मोहर लगाएगी इसलिए मौजूदा वक्त में जनता का मूड क्या है इसे जानने के लिए जी न्यूज ने एक सर्वे किया, जिसमें चौंकाने वाले आंकड़ें सामने आए हैं।

Opinion Poll

दरअसल सर्वे में पूछा गया था कि आज अगर चुनाव हुए तो किस पार्टी को कितनी सीटें मिलेंगी?

  • भाजपा
  • कांग्रेस
  • अन्य

इस पोल में जनता ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया और जो जवाब आया उससे कांग्रेस खेमा निश्चित तौर पर खुश है क्योंकि सर्वे में जो उत्तर आया वो निम्नलिखित हैं...

पार्टी सीट (अनुमान)

  • कांग्रेस 132-146
  • बीजेपी 84-98
  • अन्य 0-5

इस सर्वे की खास बात ये है कि इसमें बीजेपी को वहां नुकसान दिख रहा है, जहां से वो सारी सीटों को जीतने की उम्मीद लगाई हुई है। मतलब कि ग्वालियर-चंबल का एरिया। दरअसल कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए राज्य के लोकप्रिय नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया का ये गढ़ माना जाता है और यहां पर 34 सीटें विधानसभा में आती हैं।

सिंधिया के गढ़ में लगेगी सेंध?

जिसमें से सर्वे में मात्र 8-10 सीटें भाजपा खेमे में दिख रही हैं जबकि कांग्रेस को यहां 24-26 सीटें मिल रही हैं, अगर ये अनुमान आंकड़ों में तब्दील होता है तो निश्चित तौर पर ये भाजपा के साथ-साथ सिंधिया को भी करारा झटका देने वाली बात होगी।

कांग्रेस को 46 प्रतिशत-Survey

सर्वे के मुताबिक कांग्रेस को 46 प्रतिशत और भाजपा को 43 प्रतिशत वोट मिलता दिख रहा है। जबकि अन्य को 11 प्रतिशत वोट मिलते दिख रहे हैं। अगर इतिहास की बात करें तो साल 2018 में एमपी में किसी को बहुमत नहीं मिला था तब पहले कांग्रेस ने निर्दलीय विधायकों के साथ मिलकर सरकार बनाई लेकिन मात्र 15 महीनों में ये सरकार गिर गई थी और फिर साल 2019 में बीजेपी ने सरकार बनाई।

ये थी सीटों की स्थिति

साल 2018 के चुनाव में कांग्रेस को 114 सीटें, बीजेपी को 109 सीटें , बसपा को 2 सीटें, सपा को 1 सीट और निर्दलीय को चार सीटें मिली थीं। आपको बता दें कि ये सर्वे 28 सितंबर से 10 अक्टूबर से बीच किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+