मध्य प्रदेश: 'एक बार फिर से मोदी सरकार', प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने दीवार लेखन का किया शुभारंभ
Madhya Pradesh News: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी शुरू कर दी है। उन्होंने सोमवार को दिल्ली में दीवार लेखन अभियान की शुरुआत की। इसके बाद सभी राज्यों में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने दीवार लेखन कर इस अभियान को आगे बढ़ाया है।
एक बार फिर से मोदी सरकार स्लोगन के साथ कमल का फूल बनाकर दीवार लेखन अभियान की शुरुआत की गई है। यह अभियान देशभर के सभी बूथों पर चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता दीवार लेखन का काम करेंगे।

भाजपा की सरकार एक बार फिर प्रचण्ड बहुमत से बनने जा रही
मध्य प्रदेश बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भोपाल के शिवाजी नगर में बूथ क्रमांक-159 पर दीवार लेखन कर मध्य प्रदेश में अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वीडी शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संचालित गरीब कल्याण की योजनाओं के आधार पर भाजपा की सरकार एक बार फिर प्रचण्ड बहुमत से बनने जा रही है।
यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश: गृह मंत्री अमित शाह की बहन का निधन, सीएम मोहन यादव ने जताया दुख












Click it and Unblock the Notifications