मध्य प्रदेश: राजस्थान पहुंचे एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव, सीएम भजन लाल शर्मा ने किया स्वागत
Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को राजस्थान दौरे पर गए हैं। इस दौरान राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने उनका जोरदार स्वागत किया। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल (एक्स) पर ट्वीट कर राजस्थान के सीएम का आभार जताया है।
उन्होंने कहा कि राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा जी की आत्मीयता और स्वागत से अभिभूत हूं। आपके स्नेह और अपनत्व के लिए हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त करता हूं।

जयपुर ओटीएस पर भजन लाल शर्मा ने मोहन यादव से की मुलाकात
वहीं, सीएम मोहन यादव के स्वागत में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने लिखा कि वीरों री भूमि पर आपरो घणो घणो स्वागत सा! पतित पावनी मां नर्मदा की अविरल धारा से अभिसिंचित, बाबा महाकाल की पुण्य धरा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव जी से जयपुर OTS निवास पर आत्मीय भेंट की।
भजन लाल शर्मा ने मोहन यादव का किया जोरदार स्वागत
पराक्रम, शौर्य और बलिदान की पावन धरा राजस्थान पधारने पर मैं उनका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करता हूं। इस बीच दोनों मुख्यमंत्रियों के बीच काफी बातचीत हुई। कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। हाल ही में मध्य प्रदेश और राजस्थान में विधानसभा चुनाव जीतने के बाद बीजेपी ने मोहन यादव और भजन लाल शर्मा को मुख्यमंत्री बनाया है।
यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश: CM मोहन यादव ने महान स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय की जयंती पर उन्हें नमन किया












Click it and Unblock the Notifications