मध्य प्रदेश: CM मोहन यादव ने विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की, लॉ एंड ऑर्डर पर भी दिया जोर
Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। इस दौरान सीएम मोहन यादव ने कहा कि राज्य के विकास को लेकर हमने लगातार अभियान चलाया है। हमने ग्वालियर में विकास कार्यों के साथ-साथ लॉ एंड ऑर्डर सहित सभी विषयों को लेकर गंभीर बैठक का आयोजन किया।
सीएम मोहन यादव ने कहा कि इस अवसर पर हमारे ज्योतिरादित्य सिंधिया हमारे साथ मौजूद थे। हम हमारे संभाग में चल रहे कामों की समीक्षा भी कर रहे हैं और भविष्य की दृष्टि से रोजगार के लिए कौन-कौन से और काम हो सकते हैं उनको लेकर बैठक जारी है।

बता दें कि सीएम मोहन यादव इन दिनों अलग-अलग शहरों में पहुंचकर दौरा कर रहे हैं। सीएम मोहन यादव गुरूवार को संगीत की नगरी कहे जाने वाले शहर ग्वालियर के दौरे पर आए थे। सीएम मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एक साथ रोड शो किया। दोनों ही दिग्गज नेताओं की जोड़ी का ग्वालियर की जनता ने दिल खोलकर स्वागत किया।












Click it and Unblock the Notifications