मध्य प्रदेश: CM मोहन यादव ने रोहन बोपन्ना को ऑस्ट्रेलियाई ओपन के मेन्स डबल फाइनल में जीत पर दी बधाई
Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भारतीय टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना को ऑस्ट्रेलियाई ओपन के मेन्स डबल फाइनल में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने पर हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने कहा कि भारत के लिए यह गौरव का क्षण है।
उन्होंने कहा कि रोहन बोपन्ना ने 43 साल की उम्र में नया कीर्तिमान रचकर साबित कर दिया है कि उम्र मात्र एक संख्या है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया ओपन के मेन्स डबल फाइनल में शानदार जीत दर्ज की है। इस शानदार जीत पर उन्हें बहुत-बहुत बधाई।

रोहन बोपन्ना और मैथ्यू एबडेन की जोड़ी ने रच दिया इतिहास
बता दें कि भारतीय टेनिस स्टार रोहन बोपन्ना ने ऑस्ट्रेलियन ओपन में कमाल कर दिया है। 27 जनवरी यानी शनिवार को ऑस्ट्रेलियाई ओपन के पुरुष युगल में रोहन बोपन्ना और मैथ्यू एबडेन की जोड़ी ने इतिहास रचने का कारनामा किया। रोहन बापन्ना और मैथ्यू एबडेन की जोड़ीने फाइनल मुकाबले में इटली के सिमोन बोलेली और एंड्रिया वावसोरी की जोड़ी को सीधे सेटों में हराकर टाइटल पर कब्जा जमाया।
यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश: CM मोहन यादव ने महान स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय की जयंती पर उन्हें नमन किया












Click it and Unblock the Notifications