सरकारी कार्यक्रम मे मंत्री बोले- जो भारत से प्यार करेगा, वो भाजपा को वोट करेगा
भारतीय जनता पार्टी के नेता और मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार में मंत्री ने कहा कि देखिए आपके आस पास कोई पाकिस्तानी तो नहीं बैठा है।
भोपाल। मध्य प्रदेश में एक मंत्री ने कहा है कि जिन्हें भारत में रहना है, उन्हें भाजपा को वोट करना होगा। दरअसल सरकार में सहकारिता राज्य मंत्री विश्वास सारंग यह बातें झाबुआ में एक सरकारी कार्यक्रम में कहीं।

इस दौरान वो यह कह रहे थे कि 'शाम के समय गो धूलि बेला में जो भी शपथ ली जाती है उसे हमेशा निभाया जाता है। उन्होंने कहा कि जो जो वोट दे बीजेपी को वही हाथ उठाना। जो हिन्दुस्तान से प्यार करेगा वो भाजपा से प्यार करेगा, जो हिन्दुस्तान से प्यार करेगा वो भाजपा को वोट करेगा।'
देखिए कोई पाकिस्तानी तो मौजूद नहीं!
वहां मौजूद लोगों से सारंग ने कहा कि 'देखिए आपके आस पास कोई पाकिस्तानी तो मौजूद नहीं है। 'उनके कहने पर भी जब एक शख्स ने हाथ नहीं उठाया तो सारंग ने उसका मजाक भी उड़ाया।
वहीं इस बयान पर विवाद होने पर भी सारंग अपने बयान पर अड़े रहे। उन्होंने कहा कि 'बिल्कुल, वो लोग जो चाहते हैं कि देश की एकता बनी रहे और यह विश्व में सबसे महान बने और जो भाजपा को मजबूत करना चाहते हैं वो भाजपा को वोट करें।'
#WATCH: Madhya Pradesh minister Vishwas Sarang says in Jhabua "those who love India, will vote for BJP". pic.twitter.com/ohMtxcTEhd
— ANI (@ANI_news) May 12, 2017
{promotion-urls}












Click it and Unblock the Notifications