Betul Coal Mine: बैतूल में बड़ा हादसा, कोयला खदान में तीन की मौत, कई मजदूर दबे
Betul Coal Mine Accident: मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में शुक्रवार को डब्ल्यूसीएल (WCL) की छतरपुर-1 कोयला खदान में एक दर्दनाक हादसा हो गया। खदान में एक फेज की स्लैब अचानक गिर गई, जिससे कई मजदूर मलबे में दब गए।
इस हादसे में अब तक तीन लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि कुछ मजदूरों के अब भी दबे होने की आशंका है। घटना की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम, SDRF और पुलिस का दल तुरंत मौके पर पहुंची।

बचाव दल ने खदान में घुसकर मलबे में दबे मजदूरों को सुरक्षित निकालने का काम शुरू कर दिया है। बैतूल एसपी खुद मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा ले रहे हैं और राहत कार्यों की निगरानी कर रहे हैं।
Betul coal mine: कैसे हुआ हादसा?
प्रशासन की टीम लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और प्रभावित मजदूरों की मदद के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। अभी तक हादसे के सही कारणों का पता नहीं चला है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार खदान के अंदर एक स्लैब के अचानक ढहने से यह दुर्घटना हुई।
Betul coal mine: मरने वाले तीनों लोगों की हुई शिनाख्त
इस हादसे में जिन 3 मजदूरों की मौत हुई है, उनकी शिनाख्त यानी पहचान हो चुकी है। बैतूल एसपी निश्चल झारिया के अनुसार हादसे में शिफ्ट इंचार्ज गोविंद, ओवर मेन हरि चौहान और माइनिंग सरदार रामदेव पंडौले की जान गई है।












Click it and Unblock the Notifications