MP Weather: मध्य प्रदेश पर अगले 3 दिन भारी, इंदौर भोपाल में जोरदार बारिश का ऑरेंज और यलो अलर्ट
Madhya Pradesh Weather Update: मध्य प्रदेश के कई शहरों में लगातार बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने भी अगले 3 दिन तक अलर्ट कर दिया है।बारिश की वजह से चारों तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है। खेत खलिहान पूरी तरह से भर- चुके हैं। ये आलम सितंबर के आखिरी सप्ताह में भी देखा जा रहा है।
मौसम विभाग ने आज शनिवार 29 सितंबर को बड़वानी,अलीराजपुर, झाबुआ सहित कई जिलों में तेज बारिश का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक यहां पर गरज-चमक के साथ तेज बारिश होगी। इसके अलावा हवाएं भी चलने का आशंका जताई जा रही है।

वहीं राजगढ़, बुरहानपुर, खरगौन, गुना,शिवपुरी,सिंगरौली,मऊगंज,सतना,अनुपपुर, शहडोल, छतरपुर, रतलाम, उज्जैन, देवास, आगर, मंदसौर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर इन जिलों में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।
जबकि भोपाल विदिशा, रायसेन, सीहोर, इंदौर, शाजापुर, नीमच, अशोकनगर, ग्वालियर, दतिया, मुरैना,श्योपुरकलां, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, खंडवा, सीधी, रीवा, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरिसंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनीमंडला, बालाघाट, दमोह, सागर, पांढुर्णा इन जिलों में हल्की बारिश की संभावना है।
मध्य प्रदेश में पिछले दो महीनों से तेज बारिश हो रही है। पिछले 24 घंटे पहले की बात करें तो बैतूल, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, अनुपपुर, उमरिया, डिंडोरी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, मंडला, बालाघाट और पांढुर्ना में भारी बारिश की संभावना जताई है. वहीं भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, रतलाम, उज्जैन, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया इन जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की स्थिति देखी गई थी।
बारिश की वजह से जशपुर जिले के बादलखोल अभ्यारण्य क्षेत्र के 10 गांव टापू में तब्दील हो गया है। जिसकी वजह से जिला और विकासखण्ड मुख्यालय कई गांवो का संपर्क टूट गया है। स्थानीय लोग जान जोखिम में डालकर पुल और रपटे के ऊपर से पार हो रहे हैं। यहां पर बारिश की वजह से सड़क में भी दरार पड़ गई है।












Click it and Unblock the Notifications