MP Rain Update: मध्य प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट, अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम, जानें IMD अपडेट
Madhya Pradesh Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून (Monsoon) की मेहरबानी से मेघ मल्हार जारी है। प्रदेशभर में झमाझम बारिश (Rain) का दौर चल रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि जोरदार बारिश सोमवार को भी जारी रहेगी। इसको लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।
30 जुलाई को राहत
मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में 30 जुलाई को बारिश की कोई चेतावनी नहीं दी है। मध्य प्रदेश में 31 जुलाई से एकबार फिर भारी बारिश का दौर शुरू होगा।

इस सप्ताह कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग ने 31 जुलाई और पहली अगस्त को पश्चिमी प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश का यलो अलर्ट तो पूर्वी मध्य प्रदेश में दो दिन (1 अगस्त और 31 जुलाई) भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
सोमवार की बात करें तो मध्य प्रदेश में झमाझम बारिश का दौर जारी रहेगा। नरिसंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, सहोर, राजगढ़, बुरहानपुर, श्योपुरकलां और पांढुर्णा जिलों के विभिन्न हिस्सों में भारी से ज्यादा भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग के मुताबिक भोपाल,धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, सतना, जबलपुर, मंडला, बालाघाट,विदिशा, बैतूल, हरदा, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, पन्ना, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर जिलों के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
मौसम विभाग ने इसको लेकर यलो अलर्ट भी जारी किया गया है। झाबुआ, शाजापुर, आगर, शिवपुरी,अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज और दमोह जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।












Click it and Unblock the Notifications