Madhya Pradesh Global Investors Summit का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, जानिए PM ने लोगों से क्यों मांगी माफी?

Madhya Pradesh Global Investors Summit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार(24 फरवरी) को भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने उद्योग, स्टार्टअप और अन्य क्षेत्रों में मध्य प्रदेश सरकार की 18 नीतियों का अनावरण किया।

इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि, भारत के इतिहास में पहली बार ऐसा मौका आया है, जब पूरी दुनिया भारत को लेकर इतनी आशावादी है। आम लोग हों, आर्थिक नीति विशेषज्ञ हों, विभिन्न देश हों या संस्थाएं हों, सभी को भारत से बहुत उम्मीदें हैं।

Madhya Pradesh Global Investors Summit

'भारत काम करके दिखाता है'

पीएम मोदी ने इन्वेस्टर्स से बात करते हुए कहा कि, "पिछले कुछ हफ्तों में जो टिप्पणियां आई हैं, "वे भारत में हर निवेशक का उत्साह बढ़ाने वाली हैं। कुछ दिन पहले ही विश्व बैंक ने कहा था कि भारत आने वाले सालों में दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बना रहेगा।"

"वहीं आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (OECD) के एक प्रतिनिधि ने कहा कि दुनिया का भविष्य भारत में है। कुछ दिन पहले ही जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र के एक संगठन ने भारत को सौर ऊर्जा की महाशक्ति कहा था। इस संगठन ने यह भी कहा था कि जहां कई देश सिर्फ बातें करते हैं, वहीं भारत काम करके दिखाता है।"

PM मोदी ने कांग्रेस सरकार पर कसा तंज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि, मध्य प्रदेश में पहले खराब सड़कों के कारण बसें ठीक से नहीं चल पाती थीं, आज भारत की इलेक्ट्रिक क्रांति के अग्रणी राज्यों में से एक है।

जनवरी 2025 तक मध्य प्रदेश में लगभग 2 लाख इलेक्ट्रिक वाहन पंजीकृत थे। यह लगभग 90% की वृद्धि है। यह दर्शाता है कि मध्य प्रदेश मैन्युफैक्चरिंग के नए क्षेत्र के लिए एक बेहतरीन जगह बन रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि, "पिछले एक दशक में भारत ने बुनियादी ढांचे में तेजी देखी है। इसका बहुत बड़ा लाभ मध्य प्रदेश को मिला। देश के दो बड़े शहरों को जोड़ने वाले दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का एक बड़ा हिस्सा मध्य प्रदेश से होकर गुजरता है।

यानी एक तरफ मध्य प्रदेश को मुंबई के बंदरगाहों से कनेक्टिविटी मिल रही है, वहीं दूसरी तरफ यह उत्तर भारत के बाजारों को भी जोड़ रहा है। आज मध्य प्रदेश में 5 लाख किलोमीटर से ज्यादा का रोड नेटवर्क है।"

देरी से पहुंचने के लिए मांगी माफी

वहीं पीएम मोदी ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में देरी से पहुंचने को लेकर वहीं मौजूद लोगों से माफी मांगी। उन्होंने कहा कि, सबसे पहले मैं यहां देरी से आने के लिए क्षमा चाहता हूं। देरी इसलिए हुई क्योंकि कल जब मैं यहां पहुंचा तो मेरे दिमाग में एक बात आई कि आज 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों की परीक्षा है और उसका समय मेरे राजभवन से निकलने के समय से टकरा रहा था और इस वजह से यह संभावना थी कि अगर सुरक्षा कारणों से सड़कें बंद हो गईं तो विद्यार्थियों को परीक्षा देने जाने में दिक्कत हो सकती है और इस दिक्कत से बचने के लिए मैंने सोचा कि सभी विद्यार्थियों के परीक्षा केंद्र पर पहुंचने के बाद ही मैं राजभवन से निकलूंगा। इस वजह से मेरा निकलना 15-20 मिनट देरी से हुआ। आपकी असुविधा के लिए मैं एक बार फिर आप सभी से क्षमा चाहता हूं।"

ये भी पढ़ें कौन हैं शक्तिकांत दास? जिन्‍हें PM MODI का प्रिंसिपल सेक्रेटरी नियुक्त किया गया

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+