CM Shivraj ने किया पातालेश्वर महादेव मंदिर का भूमिपूजन, बुधनी विधानसभा को दी करोड़ों की सौगात

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भैरून्दा जनपद के ग्राम सातदेव स्थित पातालेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित भूमि पूजन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान पत्नी साधना सिंह भी सीएम शिवराज के साथ नजर आ रही थी।

इस अवसर पर उन्होंने सातदेव के पातालेश्वर महादेव मंदिर सहित बुधनी विधानसभा में 19 करोड़ 65 लाख रूपए की लागत के 17 मंदिरों के निर्माण एवं विकास कार्यों का भूमि पूजन किया।

Shivraj Singh Chouhan

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा की, प्रदेश के विकास और लोगों के कल्याण के साथ ही धर्म और संस्कृति को आगे बढ़ाना भी सरकार का दायित्व है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि उज्जैन में महाकाल लोक के बनने से आर्थिक गतिविधियां बढ़ गई है।

सीएम शिवराज ने कही ये बात

सीएम शिवराज ने कहा कि, सलकनपुर में भव्य देवी लोक के निर्माण का कार्य चल रहा है। इसके साथ ही जाम सांवली में हनुमान लोक, ओरछा में राजाराम लोक, चित्रकूट में वनवासी राम लोक, अमरकंटक में नर्मदा लोक, खंडवा में आदि शंकराचार्य लोक सहित अनेक स्थानों पर भव्य लोक का निर्माण कराया जा रहा है, ताकि आने वाली पीढ़ी अपने धर्म और संस्कृति के बारे में जान सके और उसे आगे बढ़ाएं। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि, प्रदेश में सभी वर्गों के विकास और कल्याण के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। आज समाज के हर वर्ग को किसी न किसी योजना का लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि मेरा प्रयास है कि प्रदेश में हर बहन की आमदनी दस हजार रूपए महीना हो और इसके लिए मैं स्व सहायता समूह के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराने का काम कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि किसान भाई चिंता न करें, जिन किसानों की सोयाबीन की फसल क्षति हुई है, उनका सर्वें कराकर उन्हें राहत राशि प्रदान की जाएगी।

लाड़ली बहनों को दिया संदेश

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के तहत बहनों को हर महीने 1250 रूपए की राशि प्रतिमाह सीधे उनके खाते में हस्तांतरित की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस महीने की राशि का अंतरण 4 अक्टूबर को बुरहानपुर से किया जाएगा और किसानों के खातो में भी सतना से राशि का अंतरण किया जाएगा। लाडली बहना योजना ने बहनों को घर परिवार के साथ ही समाज में भी सम्मान दिलाया है। लाडली बहना योजना के तहत मिलने वाली राशि से बहने अपनी आवश्यक जरूरतों को पूरा कर रही है। लाडली बहना योजना के तहत एक हजार रूपए प्रति महीने मिलने वाली राशि को अब बढ़ाकर 1250 रूपए कर दिया गया है। हर लाडली बहना को 250 रूपए के मान से बढ़ाते हुए 3000 रूपए की राशि प्रदान की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+