मध्य प्रदेश के CM शिवराज सिंह फिर सुर्खियों में, नंगे पैर चल रहे CM का जूता अधिकारी ने उठाया
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार सुरक्षा अधिकारी ने उनका जूता उठा रखा था।
उज्जैन। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। इस बार भी वजह गलत है। शिवराज, बृहस्पतिवार को राज्य के उज्जैन में भारतीय जनता पार्टी के ट्रेनिंग कैंप में शामिल होने के लिए जा रहे थे, इस दौरान वो जैन मुनि प्रज्ञा सागर का आशीर्वाद लेना चाहते थे।

तभी उन्होंने अपने जूते उतार दिए। हालांकि मुनि प्रज्ञा सागर के स्थान और भाजपा के ट्रेनिंग कैंप की जगह में ज्यादा दूरी नहीं थी, इसलिए वो नंगे पैर ही कैंप में गए। इस दौरान उनके एक सुरक्षा अधिकारी ने जूता उठा लिया। आस पास खड़े लोगों ने देखा कि शिवराज सिंह की सुरक्षा में लगे अधिकारी उनका जूता उठाए, पीछे-पीछे चल रहा था।
वहां मौजूद कुछ लोगों ने तस्वीरें खीचीं और कुछ ही देर में वो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। गौरतलब है कि बीते साल अगस्त में राज्य में आई बाढ़ के दौरान शिवराज दो पुलिस वालों की गोद में बैठ कर नाला पर कर रहे थे। इस पर शिवराज भी काफी आलोचना हुआ थी। ये भी पढ़ें: जब ओम पुरी को पहली फिल्म में काम करने के बाद मिली थी मूंगफली, जानें और भी बहुत कुछ












Click it and Unblock the Notifications