Lohri 2024: लोहड़ी पर्व की सीएम मोहन यादव ने देशवासियों को दी बधाई

Happy Lohri 2024 Wishes: लोहड़ी का त्यौहार हर साल 13 जनवरी को बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। यह पंजाबी और सिख समुदाय का प्रमुख त्योहार है। लोहड़ी के इस पावन पर्व पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रदेश व देशवासियों को शुभकामनाएं दी है।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर लोहड़ी की शुभकामनाएं देते हुए तस्वीर पोस्ट की है। साथ ही, उन्होंने लिखा, 'लोहड़ी पर्व की सभी प्रदेश एवं देशवासियों को आत्‍मीय बधाई। उमंग व उल्लास का प्रतीक यह पर्व आप सभी के जीवन में प्रेम, स्नेह, सुख-समृद्धि, शांति और सौहार्द लेकर आए, यही कामना करता हूं। बहुत-बहुत शुभकामनाएं।'

Mohan Yadav

लोहड़ी का पर्व सिख और पंजाबी समुदाय के लिए विशेष है और वो इस पर्व को वे बड़े ही धूमधाम के साथ मनाते है। लोहड़ी का यह पावन पर्व हर साल देश और विदेश में 13 जनवरी को मनाया जाता है। इस दिन लोग अग्नि के इर्द-गिर्द परिक्रमा (चक्कर) काटे हैं। इस बीच अग्नि में गुड़, मूंगफली और रेवड़ी-गजक आदि अर्पित किए जाते हैं।

साथ हीं, ढोल की थाप पर नाच-गाकर जश्न मनाते है और एक दूसरे को बधाईयां दी जाती हैं। आपको बताते चले कि लोहड़ी का यह त्योहार क्यों मनाया जाता है। दरअसल, यह फसल और मौसम से जुड़ा पर्व है। इस मौसम में पंजाब में किसानों के खेत लहलहाने लगते हैं और रबी की फसल कटकर आती है।

ऐसे में नई फसल के आने की खुशी और अगली बुवाई की तैयारी से पहले लोहड़ी के इस त्योहार को धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस दिन फसल की पूजा भी की जाती है। चूंकि, लोहड़ी के समय ठंड का मौसम होता है, इसलिए आग जलाने का चलन है और इस आग में ​तिल, मूंगफली, मक्का आदि से बनी चीजों को अर्पित किया जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+