'तो क्या शिवराज चौहान नहीं बनेंगे सीएम?' MP में धाकड़ जीत के बीच कैलाश विजयवर्गीय के बयान से फंसा पेच

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव परिणाम अब तक अधिकतर सीटें के घोषित नहीं हुए हैं। लेकिन रुझानों में तस्वीर साफ हो चुकी है। बीजेपी एक बार फिर से यहां प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बना रही है। जीत की खुशी भाजपा के कार्यकर्ता जमकर मना रहे हैं। वहीं मध्य प्रदेश के बीजेपी के दूसरे कार्यकाल के लिए मुख्यमंत्री कौन होगा, अब सबकी निगाहें इसी बात पर टिकी है। हालांकि बीजेपी अब तक इसको लेकर पत्ते नहीं खोले हैं। वहीं इस बीच बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय का एक बयान शिवराज सिंह चौहान के नाम को लेकर संदेह पैदा करता है।

भाजपा नेता व उम्मीदवार मध्य प्रदेश में बीजेपी के प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि इस चुनाव के बाद कांग्रेस को बैठकर मंथन करना होगा कि आखिर जनता उन्हें अब क्यों पसंद नहीं कर ही।

Kailash Vijayvargiya over MP CM Name

इस दौरान मध्य प्रदेश के सीएम के नाम को लेकर सवाल पूछे जाने पर मीडिया से उन्होंने बड़ी बात कह दी। विजयवर्गीय ने कहा कि मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री के लिए बीजेपी हाईकमान जो आदेश करेगा इसे पार्टी के प्रति समर्पित कार्यकर्यकर्ता होने के नाते स्वीकार किया जाएगा। उन्होंने नाम बताने से इनकार करते हुए कहा कि पार्टी उसी को सीएम बनाएगी जो प्रदेश के विकास के रास्ते पर ले जाएगा।

दरअसल, कैलाश विजयवर्गी के इस बयान के बाद कयास लगाए जा रहे हैं इस बार भाजपा मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान के अलावा किसी अन्य बीजेपी नेता तो सीएम पद की जिम्मेदारी सौंप सकती है। विजयवर्गी ने सीएम चेहरे पर कहा, "बीजेपी का उम्मीदवार ही होगा जो मध्य प्रदेश को एक बार फिर विकास की राह पर ले जाएगा।"

हालांकि पार्टी की ओर अभी एमपी के मुख्यमंत्री पद के नाम को लेकर ऐलान के लिए इंतजार करना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+