MP Cabinet Expand: कैलाश विजयवर्गीय और प्रह्लाद पटेल को कैबिनेट में मिली जगह, 28 मंत्रियों ने ली शपथ
Madhya Pradesh Cabinet Expand: मध्य प्रदेश में सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ दो उपमुख्यमंत्रियों ने भी शपथ ली, लेकिन कैबिनेट का विस्तार नहीं हुआ था। काफी इंतजार के बाद आज मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल का विस्तार हो रहा है। राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में 28 बीजेपी नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली।
कैलाश विजयवर्गीय, प्रद्युम्न सिंह तोमर, प्रह्लाद सिंह पटेल और विश्वास सारंग को कैबिनेट में जगह मिली है। तीनों नेताओं समेत 18 पार्टी विधायकों ने मध्य प्रदेश कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली है। कुल 28 मंत्रियों ने शपथ ली है।

प्रधुम्न सिंह तोमर, प्रह्लाद सिंह पटेल, कैलाश विजयवर्गीय और विश्वास सारंग समेत 18 नेताओं ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। 6 नेता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 4 नेता राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली। सीएम मोहन यादव कैबिनेट में कुल 28 मंत्री शामिल हुए हैं। इनमें से 18 कैबिनेट मंत्री होंगे।
कई दिग्गज नेताओं को मंत्रिमंडल में नहीं मिली जगह
बता दें कि शिवराज सिंह की सरकार से मोहन यादव मंत्रिमंडल अलग है। इस बार पार्टी ने नए-पुराने चेहरों का समावेश किया है। इसके चलते कई दिग्गज नेताओं को मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिली है। मध्य प्रदेश के सबसे सीनियर विधायक और वर्तमान विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर गोपाल भार्गव को भी इस बार निराशा हाथ लगी है।
शिवराज सिंह के करीबी को भी निराशा हाथ लगी
मुख्यमंत्री मोहन यादव के कैबिनेट विस्तार में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेहद करीबी माने जाने वाले भूपेंद्र सिंह को इस बार कैबिनेट में जगह नहीं मिली।
यह भी पढ़ें- MP News: मध्य प्रदेश का अगला गृहमंत्री कौन, कल 3 बजे मंत्रिमंडल विस्तार के बाद नाम होगा क्लियर












Click it and Unblock the Notifications