एमपी उपचुनाव: शिवराज सिंह चौहान ने VIDEO ट्वीट कर जनता से की ये अपील
भोपाल। मध्य प्रदेश के 19 जिलों के 28 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए वोटिंग मंगलवार (03 नवंबर) सुबह 7 बजे से शुरू हो चुकी है। मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर रहे हैं। तो वहीं, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक वीडियो ट्वीट कर जनता से अपील की है। आपको बता दें कि इन 28 सीटों पर 355 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं, जिनमें 22 महिला प्रत्याशी व 12 मंत्री भी मैदान में हैं।

Recommended Video
निष्पक्षता और निडरता के साथ करें मतदान: शिवराज चौहान
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जनता से अपील करते हुए ट्वीट किया है। साथ ही एक वीडियो भी शेयर की है, जिसमें वो जनता से मतदान करने की अपील करते हुए नजर आ रहे है। शिवराज सिंह चौहन ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'मतदान लोकतंत्र की आत्मा है, मतदान से ही लोकतंत्र मजबूत होता है। सभी मतदाताओं से निवेदन करता हूं कि निष्पक्षता और निडरता के साथ मतदान करें और अपनी अपेक्षाएं पूरी करने वाली सरकार चुनें! आओ, मिलकर बनाएं।' इसके साथ एक वीडियो भी ट्वीट किया है।
कोविड-19 गाइडलाइंस के पालने करने की अपील: सीएम
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'मित्रों, निर्णय की घड़ी आ गई है! मैं 28 सीटों के सभी मतदाताओं से अपील करता हूं कि सभी गाइडलाइंस का पालन करते हुए अधिक से अधिक संख्या में वोट दें।'
वोटिंग के बीच घर में शिवराज ने की पूजा
मध्य प्रदेश में विधानसभा की 28 सीटों पर वोटिंग हो रही है। सीटों पर वोटिंग के बीच सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अपने आवास पर पूजा की। इस दौरान उन्हेंने ट्वीट करते हुए लिखा, 'या देवी सर्वभूतेषु शक्ति-रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥ आवास स्थित मंदिर में प्रतिदिन की भांति पूजा-अर्चना कर मध्यप्रदेश की प्रगति और सबके शुभत्व, मंगल व कल्याण के लिए प्रार्थना की।'












Click it and Unblock the Notifications