Prabhat Jha Death: कौन थे प्रभात झा, जिनके निधन पर मध्य प्रदेश से लेकर बिहार तक शोक मनाया जा रहा

Prabhat Jha Death: मध्य प्रदेश बीजेपी के वरिष्ठ नेता प्रभात झा का निधन हो गया है। वह मध्य प्रदेश के अध्यक्ष रहे थे और पार्टी के राज्यसभा सांसद भी रहे।

उन्होंने गुरुवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली है। उनके 2 बेटे हैं। वह मूल रूप से बिहार के सीतामढ़ी जिला के रहने वाले हैं। प्रभात झा को भारतीय जनता पार्टी के उन नेताओं में शुमार किया जाता था, जिनकी बौद्धिक जगत में साख रही है। वह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर भी रहे थे।

prabhat jha death

भाजपा के प्रवक्ता हितेश बाजपेयी ने उनके निधन की पुष्टि की है। उन्हें जून के आखिर में ही एयरलिफ्ट कर गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में एडमिट कराया गया था। मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव और प्रदेश बीजेपी के महासचिव हितानंद शर्मा उनका हाल जानने भोपाल के अस्पताल पहुंचे थे। लेकिन तबीयत में सुधार नहीं हुआ तो गुरुग्राम लाया गया था।

प्रभात झा का बिहार-मध्य प्रदेश से था क्या नाता
बिहार के कोरियाही गांव में जन्म लेने के बावजूद प्रभात झा की असली कर्मभूमि मध्य प्रदेश रहा है। बिहार से होने के बावजूद प्रभात झा को मध्य प्रदेश के बड़े नेताओं में गिना जाता था। दरअसल प्रभात झा मूल रूप से पत्रकार थे। अपनी पत्रकारिता के ही कारण वे बिहार छोड़कर मध्य प्रदेश आए थे और फिर यहीं राजनीति में सक्रिय हो गए थे। वे मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके थे।

पैतृक गांव में होगा अंतिम संस्कार
प्रभात झा के पार्थिव शव का अंतिम संस्कार बिहार में उनके पैतृक गांव में होगा। उन्हें विशेष विमान से आज शाम सीतामढ़ी ले जाया जाएगा। 67 वर्षीय प्रभात झा को एक महीने पहले दिल्ली में गहन उपचार के लिए भर्ती कराया गया था। इस दौरान उनसे मिलने के लिए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित बीजेपी के कई दिग्गज नेता अस्पताल पहुंचे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+