मध्य प्रदेश: वोट मांगने गए भाजपा प्रत्याशी को पहनाई जूतों की माला
नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के धार जिले में वोट मांगने गए एक भाजपा प्रत्याशी को एक शख्स ने जूतों की माला पहना दी। मामला धार जिले के धमनोड का है जहां इन दिनों निकाय चुनाव चल रहे हैं। भाजपा ने धनमोड निकाय सीट से दिनेश शर्मा को अपना प्रत्याशी बनाया है। रविवार को भाजपा प्रत्ताशी दिनेश शर्मा जब वोट मांगने निकले तो एक बुजुर्ग शख्स ने उन्हें जूतों की माला पहना दी।

इसलिए पहनाई जूतों की माला
भाजपा प्रत्याशी को जूते पहनावे वाले शख्स ने बताया कि इलाके में पानी की काफी गंभीर समस्या है। हमने इसके खिलाफ शिकायत की। हमारे यहां से महिलाएं इसके लिए चेयरमैन के पास शिकायत लेकर गईं थी लेकिन उल्टे महिलाओं के खिलाफ ही शिकायत दर्ज करा दिया गया। अब पुलिस उन महिलाओं को परेशान करती थी। जब भी मन करता है उन्हें थाने में बुला लेती है यहां तक की रात में भी।

इसी बात का था गुस्सा
शख्स ने बताया कि उन्हें इसी बात का गुस्सा था इसलिए जब भाजपा प्रत्याशी दिनेश शर्मा उनके पास वोट मांगने आए तो उन्होंने दिनेश शर्मा को जूतों की माला पहना दी। वहीं जब इस मामले में भाजपा प्रत्याशी दिनेश शर्मा से मीडिया से बात की तो उन्होंने कहा कि मैं जूते पहनाने वाले शख्स के बच्चे के समान हूं।

भाजपा प्रत्याशी की सफाई
भाजपा प्रत्याशी दिनेश शर्मा ने कहा कि ये सभी मेरे अपने लोग हैं। जरूर कुछ ऐसा हुआ है जिससे ये लोग नाराज हैं और इस तरह का व्यवहार कर रहे हैं। हम सभी साथ बैठकर इस समस्या के बारे में पात करेंगे। मैं इन लोगों के बेटे के समान हूं।












Click it and Unblock the Notifications