मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव: सपा ने की प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी

खजुराहो। मध्य प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर गए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी की दूसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में दो प्रत्याशियों के नामों की घोषण की गई है। बता दें कि खजुराहो में प्रेस वार्ता के दौरान अखिलेश यादव ने दो प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया है।

Madhya Pradesh Assembly Elections 2018 akhilesh yadav released second list of candidates

मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार, अखिलेश यादव ने ऐलान करते हुए कहा कि वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष गौरी यादव सिलवानी से और पूर्व सपा प्रदेश अध्यक्ष अशोक यादव ग्वालियर ग्रामीण सीट से चुनाव लड़ेंगे। गठबंधन पर अखिलेश यादव ने कहा कि कांग्रेस से किसी तरह का गठबंधन नहीं होगा। जबकि गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से गठबंधन लगभग तय है। अखिलेश ने यह भी कहा कि मध्य प्रदेश में बसपा से भी गठबंधन को लेकर बातचीत चल रही है।

कांग्रेस के साथ नहीं लड़ेगी समाजवादी पार्टी
हाल ही में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने साफ कर दिया है कि उनकी पार्टी मध्य प्रदेश में अकेले चुनाव लड़ेगी। यादव ने कहा कि कांग्रेस का और इंतजार नहीं कर सकते वो मध्‍यप्रदेश में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी और बीएसपी से ही गठबंधन करेंगे। छत्तीसगढ़ में भी उन्होंने गोंडवाना गणतंत्र पार्टी और बीएसपी के साथ बातचीत चलने और गठबंधन होने की बात कही। सपा की ओर से मध्य प्रदेश की छह सीटों प्रत्यााशियों का नाम भी ट्विटर पर घोषित कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+