Road Accident in Madhya Pradesh:सिवनी में तेज रफ्तार कार टैंकर से टकराई, 5 लोगों की मौत, 3 घायल

Road Accident in Madhya Pradesh: एक दुखद खबर मध्य प्रदेश के सिवनी से है, जहां सोमवार को करीब 6 बजे एक भीषण हादसा हो गया, यहां एक तेज रफ्तार कार टोल में खड़े एक टैंकर में जा घुसी, जिसकी वजह से 5 लोगों की मौत मौके पर ही हो गई, सभी मरने वाले एक ही परिवार के थे। इस घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं, जिन्हें करीब के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, बता दें कि कार में आठ लोग सवार थे।

सिवनी में तेज रफ्तार कार टैंकर से टकराई, 5 लोगों की मौत

ये भयंकर हादसा जबलपुर-नागपुर नेशनल हाइवे पर बंडोल थाना के अलोनिया टोल प्लाजा के पास हुआ, मरने वालों में तीन महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक कार में पटेल परिवार सवार था, जो कि बनारस से बेंगलुरु कार से लौट रहा था। हादसे की वजह कार की तेज रफ्तार बताई जा रही है। मालूम हो कि ये पूरी घटना टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। इस भयंकर दुर्घटना में कार की हालत पापड़ की तरह हो गई है।

शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है

टोल प्लाजा के कर्मचारियों ने कार से सभी मृतकों को बाहर निकाला, घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंचे बंडोल थाना प्रभारी दिलीप पंचेश्वर ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है। हादसे की जानकारी सभी के घरवालों को दे दी गई है।

भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत

मालूम हो कि अभी दो दिन पहले उत्तर प्रदेश के झांसी में एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई थी। घटना झांसी के गुरसरांय थाना क्षेत्र के ग्राम फरीदा के पास की थी जहां कार सवार युवक ने दो मोटरसाइकिल सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद अनियंत्रित होकर कार सड़क किनारे खाई में जाकर पेड़ से टकरा गई, जिससे मोके पर ही कार चालक सहित मोटरसाइकिल सवारों की मौत हो गई थी। कार चालक कार में ही फंस गया। आसपास खेत पर मौजूद लोग दौड़कर घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त होने से चालक स्टेयरिंग के बीच फंस गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी के माध्यम से कार के हिस्से को काट कर चालक के शव को बाहर निकाला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+