मध्‍यप्रदेश चुनाव: शिवराज ने लिया संकल्‍प-अगर कोई बच्‍चा प्रतिभावान है तो उसकी फीस मामा भरवाएंगे

Shivraj Singh Chouhan: मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री और भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान मंगलवार को विजयदशमी के अवसर पर भी चुनाव प्रचार करने में व्यस्‍त रहे। मंगलवार को निवाडी जिले की पर्यटन नगरी ओरछा में शिवराज सिंह चौहान पहुंचे हैं यहां पर पहुंचते ही पहले सीएम शिवराज चौहान ने रामराजा सरकार के मंदिर में दर्शन किए। इसके बाद चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कुछ वादे किए इसके साथ ही पूर्व मुख्‍यमंत्री दिग्विजय सिंह और कमलनाथ पर जमकर हमला बोला।

shivraj

शिवराज चौहान ने जनता को संबोधित करते हुए दोहराया कि मैं सरकार नहीं, परिवार चलाता हूं। उन्‍होंने कहा कि यह चमत्‍कार आज दशहरे के दिन हुआ कि आज राम राजा सरकार के दरबार में जनता की सभा हो रही है।

सीएम शिवराज सिंह ने ओरछा में पहुंचते ही विजयदशमी के अवसर पर श्रीराम के चरणों में प्रार्थना करते हुए हर घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इसके साथ ही विजयदशमी पर शिवराज ने संकल्‍प लिया किया कि अगर कोई बच्‍चा प्रतिभावान है तो वो आगे बढ़ने से रुकेगा नहीं उसकी फीस मामा भरवाएगा।

इसके साथ ही मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व मुख्‍यमंत्री कमलनाथ पर तंज कसते हुए कहा कहीं की ईंट, कहीं का रोड़ा...भानुमति ने कुनबा जोड़ा, लेकिन कमलनाथ जी ने उसे तोड़ा।

वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के उस बयान पर पलटवार किया जिसमें उन्‍होंने शिवराज चौहान के कन्‍या पूजन करने को नौटंकी बताया था।

दरअसल, शिवराज सिंह चौहान द्वारा नवमी के अवसर पर 300 से अधिक कन्‍याओं का अपने घर पर भोज करवाने पर दिग्विजय सिंह के नौटंकी बताया जिस पर पटलवार करते हुए सीएम शिवराज ने कहा जो बहन बेटियों को टंच माल कहते हैं, आइटम कहते हैं वह कन्या पूजन का महत्व क्या समझेंगे।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा

मुझे कहते हुए बहुत दर्द और पीड़ा है। बेटियों की पूजा सनातन संस्कार है। पूरा देश कल बेटियों की पूजा कर रहा था। बेटियों के पांव पखारे जा रहे थे। कन्या भोज किये जा रहे थे। मैंने भी बेटियों की पूजा की थी। हां मैं तो रोज बेटियों की पूजा करता हूं लेकिन बेटियों की पूजा को आप नाटक नौटंकी कहते हैं। आप जैसी घटिया सोच वाले बेटियों की पूजा और उनका सम्मान सहन नहीं कर पाते हैं। यह आपके संस्कार होंगे दिग्विजय सिंह जी, मैं तो रोज बेटियों की पूजा करता हूं। बेटियों, बहनों और मांओं की पूजा करता रहूंगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+