वसीम और अकरम कर रहे निकाह, निमंत्रण दे रहे 'बप्पा', शादी के कार्ड पर लिखा-श्रीगणेशाय नम:
रतलाम। मध्य प्रदेश के मुस्लिम भाइयों के निकाह का कार्ड इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। वजह ये है कि मुस्लिम शादी का यह कार्ड हिन्दू विवाह के कार्ड की तर्ज पर छपवाया गया है। इसमें न केवल भगवान गणेश की तस्वीर छपी है बल्कि श्रीगणेशाय नम: भी लिखा हुआ है।

दोनों का निकाह 14 फरवरी को
जानकारी के अनुसार रतलाम के जावरा के सांवरियां कॉलोनी निवासी इस परिवार को के दो बेटे वसीम और अकरम शाह की 14 फरवरी को होने वाले निकाह के कार्ड की शुरुआत श्रीगणेशाय नम: व भगवान गणेश की फोटो है। दूल्हे वसीम शाह और अकरम शाह के अनुसार जब ऊपरवाले ने हम सबको एक जौसा बनाया तो हम क्यों आपस में एक-दूसरे को बांट रहे हैं।

सुफियाना मिजाज के थे पिता
इस कार्ड को देखने के बाद मंदसौर विधायक ने भी दूल्हों को फोन लगाकर बधाई दी है। इनके पिता सुबराती शाह का निधन हो चुका है। अकरम ने बताया कि हमारे अब्बा (पिताजी) सुफियाना मिजाज के थे। उन्होंने दो बातें सिखाई। पहली जिस देश रहो उसके प्रति वफादार रहो। दूसरी बात इंसान को ऊपर वाले ने भेजा है। उसने भेद नहीं किया तो तुम भेद करने वाले कौन होते हो।
विधायक ने ट्वीट किया फोटो
भाजपा विधायक यशपाल सिंह सिसौदिया ने शादी के कार्ड को ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा- देशभर में जहां एक ओर मुस्लिम समुदाय को वोटों की राजनीति के खातिर भ्रम की स्थिति और भ्रमित करने का प्रयास किया जा रहा है, उस स्थिति में यह निकाह प्रत्रिका साम्प्रदायिक माहोल बिगाड़ने वालों पर करारा तमाचा है, रतलाम जिले के जावरा में शाह परिवार के घर निकाह है, गणपति बप्पा का स्मरण है।












Click it and Unblock the Notifications