Dulhan: 8वीं पास 25 शादियां करने वाली दुल्हन कौन? देश में फैला है 'आतंक'! जानें कौन सा राज्य अव्वल?
Dulhan: भारत में 'लुटेरी दुल्हन' की कहानियां अब सिर्फ फिल्मों या टीवी सीरियल तक सीमित नहीं रहीं। रियल लाइफ में भी ये कहानियां तेजी से बढ़ती नजर आ रही हैं। हालिया मामला एक 8वीं पास दुल्हन का है, जिसने सोनम कपूर की फिल्म 'डॉली की डोली' को रील से रियल में उतारा है। दुल्हन ने फिल्मी स्टाइल में एक के बाद एक 25 शादियां कर डालीं, और हर बार अपने 'दूल्हे' का घर लूटकर फरार हो गई।
सवाई माधोपुर की पुलिस ने भोपाल से बोगस ग्राहक बनकर लुटेरी दुल्हन को गिरफ्तार किया। साथ ही गिरोह के और भी कई सदस्य, जैसे सुनीता, रोशनी, गोलू और जुर्जन को भी गिरफ्तार किया गया, जो फर्जी फोटो भेजकर और दलाली के जरिए शादियां फिक्स करते थे। आइए जानते हैं कौन है ये शातिर दुल्हन?

Who is 8th Pass Looteri Dulhan: कौन है 25 शादियां करने वाली 8 वीं पास लुटेरी दुल्हन ?
अनुराधा यूपी के महाराजगंज जिले की रहने वाली है और 2018 में विशाल पासवान से लव मैरिज की थी। फिर 2021 में पति से झगड़े के बाद वो अलग हो गई और भोपाल में फर्जी शादी गिरोह का हिस्सा बन गई। बीते 7 महीनों में उसने 25 शादियां कीं और हर बार शादी के कुछ ही दिनों बाद सोना, नकदी और मोबाइल लेकर गायब हो जाती थी। खास बात यह रही कि हर बार नया नाम और नया शहर चुनती थी।
कौन हैं वो 25 दूल्हे, जो फंसे?
अनुराधा ने जिन पुरुषों से शादी की, वे विभिन्न राज्यों से थे और अलग-अलग पेशों से जुड़े हुए थे। कुछ दूल्हे सरकारी कर्मचारी थे, तो कुछ निजी कंपनियों में काम करते थे। एक पीड़ित, विष्णु शर्मा, सवाई माधोपुर का निवासी है, जिसने शिकायत दर्ज कराई कि अनुराधा ने उससे शादी के बाद ₹1.25 लाख के जेवरात, ₹30,000 नकद और ₹30,000 का मोबाइल फोन लेकर फरार हो गई।
आइए आपको रूबरू कराते हैं कैसे फंसाते थे 'मुर्गे', कैसे दबोची गई 'लुटेरी दुल्हन' की रीयल कहानी...
एपिसोड 1: भोपाल से बिछी गिरफ्तारी की बिसात - जब नकली दुल्हन निकली ठगों की महारानी!
3 मई 2025, राजस्थान के सवाई माधोपुर के मानटाउन थाने में दर्ज हुई एक रिपोर्ट से शुरू हुई कहानी, जिसका अंजाम भोपाल में जाकर मिला। शिकायतकर्ता विष्णु शर्मा को फोटो दिखाकर शादी कराई गई। दुल्हन बनी अनुराधा पासवान (Anuradha Paswan)... और फिर 2 मई की रात वह घर से जेवर, नगदी और मोबाइल लेकर फरार!
एपिसोड 2: 8वीं पास अनुराधा का सीरियल स्कैम - शादी, ठगी, और फ़रारी
- पुलिस जांच में सामने आई चौंकाने वाली हकीकत-
- 7 महीनों में 25 शादियां
- हर बार नया नाम, नया शहर
- दूल्हों को भावनाओं में फंसाकर 2-5 लाख की लूट
- फिर अचानक फरार
अनुराधा ने 2018 में विशाल पासवान से लव मैरिज की थी, लेकिन 2021 के बाद दोनों ने परिवार से नाता तोड़ दिया।
एपिसोड 3: मास्टरमाइंड गिरोह का भंडाफोड़ - भोपाल से चलता था 'लुटेरी दुल्हन' नेटवर्क
अनुराधा अकेली नहीं थी - उसके पीछे काम कर रहा था एक व्यवस्थित गिरोह, जिसमें शामिल थे-
- रोशनी (छौला मंदिर)
- सुनीता (मंडीदीप)
- रघुवीर, गोलू, मजबूत सिंह यादव, जुर्जन (भोपाल के विभिन्न हिस्सों से)
ये लोग 'दूल्हों' से मोबाइल पर संपर्क करते, फोटो भेजते, और 2 से 5 लाख तक का सौदा तय कर शादी करवाते।
एपिसोड 4: दूल्हों की कीमत तय करने वाले दलाल - प्यार नहीं, पैसों की बोली लगती थी
गिरोह का कामकाज पूरी तरह पेशेवर था-
- भोपाल के 'काला पीपल' इलाके से गब्बर जैसे लोग ग्राहकों की डील करते
- 'सगाई से लेकर फरारी' तक सब कुछ स्क्रिप्टेड
- कोर्ट में फर्जी इकरारनामे, नकली रिश्तेदार, नकली पंडित और असली लूट
एपिसोड 5: कैसे बनी गिरफ्तारी की चाल - पुलिस ने खुद को बनाया दूल्हा!
मानटाउन थाने के ASI मीठालाल यादव ने खुद को बोगस ग्राहक बनाकर गिरोह से संपर्क किया। फोटो भेजी गई, पहचान हुई - वही अनुराधा! भोपाल पुलिस की मदद से दुल्हन की तलाश हुई, और दलाल के जरिए बिछाई गई जाल में फंसी अनुराधा पासवान।
एपिसोड 6: जब परिवार ने भी तोड़ा रिश्ता - अनुराधा का अतीत हुआ बेनकाब
अनुराधा के ससुर रामभवन पासवान बोले, बेटा और बहू 2018 में लव मैरिज के बाद से बाहर रहते थे। घरवालों से कोई मतलब नहीं रहा। बेटे विशाल ने आज तक कोई फोन नहीं किया। अनुराधा की असल पहचान और गिरोह में उसकी भूमिका से खुद उसका परिवार भी अंजान निकला।
देशभर में फैली 'लुटेरी दुल्हनों' की महामारी - जानें राज्यवार टॉप मामले
- मई 2025 - भोपाल, मध्य प्रदेश: अनुराधा पासवान ने 25 शादियों के बाद गिरफ्तारी दी, ये भारत में अब तक का सबसे बड़ा लुटेरी दुल्हन घोटाला माना जा रहा है।
- जनवरी 2025 - दुर्ग, छत्तीसगढ़: शादी के नाम पर धोखा देने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ हुआ, जिसमें महिलाएं नकदी और जेवर लेकर फरार हो जाती थीं।
- मई 2024 - बारां, राजस्थान: 4 महिलाएं और 2 दलाल गिरफ्तार हुए, जो शादी के नाम पर ठगी कर रहे थे।
- जून 2024 - कानपुर, उत्तर प्रदेश: एक महिला शादी के बाद पति को नशीला पदार्थ देकर जेवर और कैश लेकर गायब हो गई।
- जुलाई 2024 - सिरोही, राजस्थान: सुषमा नामक महिला समेत 3 अन्य लोग गिरफ्तार, जो शादी के कुछ दिनों बाद घर से भाग जाते थे।
- अक्टूबर 2024 - पन्ना, मध्य प्रदेश: महिमा शर्मा ने शादी के 8वें दिन घर लूटा, 6 लोग गिरफ्तार हुए।
- नवंबर 2023 - डूंगरपुर, राजस्थान: नीता बेन ने शादी के 4 घंटे बाद ही घर से जेवर लेकर फरार हो गई, पुलिस ने तत्काल गिरफ्तार किया।
...तो कौन है लुटेरी दुल्हन की राजधानी?
इन केसों को देखकर साफ है कि राजस्थान और मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा लुटेरी दुल्हनों की घटनाएं सामने आई हैं। राजस्थान के बारां, सिरोही और डूंगरपुर में ऐसे मामले तेजी से बढ़े हैं, जबकि मध्य प्रदेश में भोपाल और पन्ना बड़े हॉटस्पॉट बनकर उभरे हैं। यहां चिंता की बात ये है कि अब ये ठगी 'नेटवर्क लेवल' पर चल रही है, जहां बिचौलिए, दलाल, फर्जी फोटो, कोर्ट एग्रीमेंट और नकली पहचान का इस्तेमाल कर पूरा खेल खेला जा रहा है। कई बार तो शादी के तुरंत बाद ही दुल्हन घर से भाग जाती है और ससुराल वालों को कुछ समझ नहीं आता।
कुंवारे छोरों का बचने का कोई तरीका है?
पुलिस और साइबर सेल लगातार ऐसी घटनाओं पर नजर बनाए हुए हैं, लेकिन जरूरत इस बात की है कि लोग भी जागरूक रहें। जल्दी में शादी करने से बचें, पूरी जांच-पड़ताल करें, और किसी भी संदिग्ध व्यवहार को तुरंत रिपोर्ट करें।
(इनपुट-मीडिया सोर्स)












Click it and Unblock the Notifications