Loksabha Election के लिए कांग्रेस ने कसी कमर, भोपाल में 3 दिन तक महामंथन
विधानसभा चुनाव में मिली हार को भूलाकर अब कांग्रेस लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है, जहां इसी के मद्देनजर राजधानी भोपाल स्थित कांग्रेस कार्यालय पर अलग-अलग विंग्स की बैठक आयोजित की जा रही है, जहां इन बैठकों में हारे हुए प्रत्याशियों के साथ मंथन कर लोकसभा चुनाव में जीत का खास प्लान तैयार किया जा रहा है. वहीं इस बैठक में कांग्रेस के दिग्गज नेता कार्यकर्ताओं को जीत के खास टिप्स देते नजर आ रहे हैं.
राजधानी भोपाल स्थित कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित बैठक में प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, पीसी शर्मा, दीपक जोशी समेत प्रदेशभर से आए कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे. बैठक में विधानसभा चुनाव में मिली हार पर मंथन के साथ ही लोकसभा चुनाव में जीत के खास प्लान पर चर्चा हुई.

प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि, चुनाव की तैयारियों के संबंध से लगातार तीन दिनों तक बैठक होगी, जिसमें प्रदेश के प्रभारी समेत तमाम नेता आएंगे, आज हमारे प्रत्याशियों की मीटिंग है, इसके बाद परसो लोकसभा चुनाव के प्रभारी और जिन नेताओं को जिम्मेदारी मिलना है उन सभी की मीटिंग है. मीटिंग पूरे दिन चलेगी, पार्टी की कोशिश है की ज्यादा से ज्यादा सीटें हमारी आए.
पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि, भोपाल में लगातार तीन दिन तक अलग-अलग विंग्स की बैठकें हैं, और एक रोड मैप तैयार किया जा रहा है 29 की 29 लोकसभा में किस तरह से हमारे सीनियर लीडर्स पहुंचे, लोकसभा की अलग मीटिंग हो और छानबीन के साथ कुछ नाम लाए जाएंगे, कौन उम्मीदवार होंगे ये कवायद हमारी चालू होगी. कुलमिलाकर, देखा जाए तो विधानसभा चुनाव में मिली हार को भूलाकर अब कांग्रेस लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है, जहां इसी के मद्देनजर राजधानी भोपाल स्थित कांग्रेस कार्यालय पर अलग-अलग विंग्स की बैठक आयोजित की जा रही है.
ये भी पढ़े- 2024 में राहुल गांधी करेंगे वापसी, सियासत लिहाज से शानदार रहेगा साल, ज्योतिषाचार्य का दावा












Click it and Unblock the Notifications