GGP Candidates List: MP में GGP ने रोचक किया मुकाबला, देखें 10 उम्मीदवारों की लिस्ट
Lok Sabha Election 2024: आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने अपने 10 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है। पार्टी ने उम्मीदवारों की घोषणा करते हुए एक सूची जारी की है।
जीजीपी द्वारा जारी की गई सूची के अनुसार, बालाघाट सीट से नंदलाल उइके, छिंदवाड़ा से देवरावेन भलावी, मंडला लोकसभा सीट से महेश कुमार वट्टी, शहडोल लोकसभा सीट से तेजप्रताप उइके, सीधी से अजय प्रताप सिंह को उम्मीदवार बनाया है।

इसके अलावा पार्टी ने दमोह से राजेश सिंह सोयाम रीवा से कमलेश मिश्रा को टिकट दिया है। जीजीपी ने खंडवा से आशाराम भवसार और सागर लोकसभा सीट से अशोक बंसल पर भरोसा जताया है।
इसके अलावा पार्टी ने जबलपुर सीट पर एक मुस्लिम उम्मीदवार पर भरोसा जताया है। जीजीपी ने यहां से गोलू अंसारी को टिकट दिया है।
इन सीटों में जीजीपी ने कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा में भी उम्मीदवार का ऐलान किया है। यहां से नकुलनाथ के खिलाफ देवरावेन भलावी को उम्मीदवार बनाया है। इस तरह छिंदवाड़ा से नकुलनाथ कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में फिर से मैदान में हैं। उनके सामने भारतीय जनता पार्टी से विवेक बंटी साहू मैदान में हैं, वहीं जीजीपी भी इस लड़ाई में कूद गई है। जीजीपी ने भलावी को प्रत्याशी बनाकर रण का ऐलान कर दिया है। हालांकि, ऐसा माना जा रहा है कि इस सीट पर भाजपा और कांग्रेस के बीच ही लड़ाई देखने को मिलेगी।
ये भी पढ़े- MP News: होली बाद BJP देगी कांग्रेस को झटका, दलबदल का बनेगा वर्ल्ड रिकॉर्ड












Click it and Unblock the Notifications