Loksabha Election: MP की 6 सीटों पर फंसा कांग्रेस के टिकट का पेंच, कब होगा प्रत्याशी ऐलान, जानिए
MP Congress Ticket Update: मध्य प्रदेश में कांग्रेस लोकसभा चुनाव के लिए तैयार नजर आ रही है, जहां हाल ही में कांग्रेस ने चौथी सूची में मध्य प्रदेश की कई लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया था, लेकिन बावजूद इसके कांग्रेस अब तक अपनी 6 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान नहीं कर सकी है, जिनमें संभवत: खंडवा, गुना, ग्वालियर, विदिशा, मुरैना और दमोह सीट शामिल है।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इन सभी 6 सीटों पर कांग्रेस अब तक प्रत्याशियों के नाम का पेंच नहीं सुलझा सकी है, जिसके पीछे की वजह या तो इन्हें सीटों पर BJP की ओर से दिग्गज नेता को चुनाव मैदान में उतरना है, या फिर कांग्रेस को प्रत्याशी चयन में समस्याओं का सामना करना है। बहरहाल, अब संभावना जताई जा रही है कि, जल्द कांग्रेस टिकट का पेंच सुलझा सकती है, और इन 6 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर सकती है।

इन सीटों पर घोषित किए प्रत्याशी
मध्य प्रदेश के लिए कांग्रेस की ओर से जारी की गई सूची में सागर से गुड्डू राजा बुंदेला, रीवा से नीलम मिश्रा, शहडोल से फूंदेलाल सिंह मार्को, जबलपुर से एडवोकेट दिनेश यादव, बालाघाट से समरत सारस्वत, होशंगाबाद से संजय शर्मा, भोपाल से अरुण श्रीवास्तव, राजगढ़ से दिग्विजय सिंह, उज्जैन से महेश परमार, मंदसौर से दिलीप सिंह गुर्जर, रतलाम से कांतिलाल भूरिया तो वहीं इंदौर से अक्षय बम को कांग्रेस ने चुनाव मैदान में उतारा है।
युवा चेहरों पर भरोसा ज्यादा
लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपनी चौथी सूची जारी कर दी है, जिसमें कांग्रेस ने मध्य प्रदेश की कुछ सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा की है। संभवत: कांग्रेस ने मध्य प्रदेश की कुछ सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए हैं, उनमें कांग्रेस ने पुराने चेहरों के साथ-साथ नए चेहरों को भी मौका दिया है। वहीं कांग्रेस ने अपनी चौथी सूची में सभी को चौंका दिया, जहां कांग्रेस ने कई ऐसे चेहरों को चुनाव मैदान में उतारा है, जिन्हें अभी तक सक्रिय सियासत में जनता ने कम ही देखा गया है।
ये भी पढ़े- Loksabha Election: MP में कांग्रेस ने चौंकाया, पुराने और नए चेहरों पर विश्वास जताया












Click it and Unblock the Notifications