Loksabha Election: इंतजार खत्म, इस दिन आएगी कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली सूची, ये टिकट पक्के
Loksabha Election को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं, जहां लोकसभा चुनाव के मद्देनजर राजधानी भोपाल में रविवार को कांग्रेस की वर्चुअल बैठक आयोजित की गई, जिसमें कांग्रेस के तमाम दिग्गज नेता मौजूद रहे। इस दौरान वर्चुअल बैठक में लोकसभा चुनाव के दौरान मध्य प्रदेश के लिए चुनावी प्लानिंग के साथ-साथ कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई।
वर्चुअल हुई इस बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, विवेक तंखा, प्रदेश प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, वरिष्ठ नेता अरुण यादव और सुरेश पचौरी जैसे नेता सम्मिलित हुए, जहां इस बैठक में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के साथ-साथ आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर मंथन किया गया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक वर्चुअल हुई इस बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने जल्द प्रत्याशी घोषित करने का सुझाव दिया, जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं का मनोबल टूटने की बात भी कही है। वहीं बैठक में प्रदेश प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह ने अगले एक सप्ताह में मध्य प्रदेश की लगभग 50% लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी घोषित करने की बात कही है। इधर, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर अपने सुझाव दिए। साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में ऐसे यात्रा से जुड़ने और यात्रा को सफल बनाने की अपील की है।
राजधानी भोपाल में आयोजित हुई वर्चुअल बैठक के बाद अब संभावना जताई जा रही है कि कांग्रेस एक सप्ताह के अंदर अपने आधे प्रत्याशी घोषित कर सकती है। इतना ही नहीं कांग्रेस जिन लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर सकती है, उनमें प्रमुख तौर पर भोपाल, इंदौर, खंडवा, खरगोन, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर और गुना लोकसभा सीट शामिल है। संभवत: कांग्रेस इन लोकसभा सीटों पर जल्द अपने प्रत्याशियों का नाम घोषित कर देगी, तो वहीं कांग्रेस इन सीटों पर चुनावी तैयारी भी तेज करेगी।
ये भी पढ़े- न्याय यात्रा लेकर 'मिशन MP' पर आएंगे राहुल गांधी, आपके शहर में कब होगी एंट्री, जानिए












Click it and Unblock the Notifications