Loksabha Election: MP में चौंकाएगी BJP, नए चेहरों को मिल सकता है टिकट
Loksabha Election: MP में इन दिनों भाजपा लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है, जहां लगातार संगठन की ओर से अलग-अलग अभियान चलाए जा रहे हैं, तो वहीं चुनाव लड़ने और जीतने के उद्देश्य से कार्यकर्ताओं को तैयार भी किया जा रहा है। इस बीच अब जल्द ही पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों का चयन और ऐलान कर सकती है।
सियासी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अबकी बार बीजेपी लोकसभा चुनाव में नए नाम को उतारने की तैयारी कर रही है, जिनमें अधिकांश संख्या ऐसे युवाओं की हो सकती है, जो अलग-अलग क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। साथ ही संगठन के प्रति भी समर्पण भाव के साथ काम कर रहे हैं।

कुछ ऐसी होगी रणनीति
सियासत के जानकार बताते हैं कि, पिछले कुछ चुनाव में BJP ने अपनी रणनीति बदली है, जहां BJP ने नए चेहरों को चुनाव के लिए मौका दिया है। इतना ही नहीं अलग-अलग दायित्वों और अभियानों की जिम्मेदारी भी संगठन ने युवा चेहरों को सौंपी है, जिससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि, आगामी लोकसभा चुनाव में BJP युवाओं पर भरोसा कर अलग-अलग लोकसभा सीटों से युवाओं को प्रत्याशी बन सकती है। इतना ही नहीं मध्य प्रदेश के अधिकांश लोकसभा सीटों पर BJP अपने प्रत्याशी बदलने के लिए पूरी तरह से तैयार नजर आ रही है, जहां कुछ वर्तमान सांसदों के टिकट कटने की भी पूरी संभावना जताई जा रही है।
इन सीटों पर हो सकता है बदलाव
मध्य प्रदेश की जिन लोकसभा सीटों पर संगठन नए प्रयोग की तैयारी में जुटा है, उनमें प्रमुख तौर पर भोपाल, इंदौर, धार, रतलाम, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, मुरैना, विदिशा और दमोह लोकसभा सीट शामिल हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इन लोकसभा सीटों पर पार्टी ने अंदरुनी सर्वे शुरू कर दिया है, जहां जल्द इन लोकसभा सीटों पर पार्टी अपने प्रत्याशी तय कर देगी। संभावना जताई जा रही है कि, प्रदेश स्तर पर संगठन कुछ नाम के पैनल दिल्ली भेज सकता है, जहां पैनल में से किसी एक नाम पर राष्ट्रीय नेतृत्व हरी झंडी दिखाकर उस नाम को चुनाव मैदान में उतार देगा.
ये भी पढ़े- Indore news: सुमित्रा महाजन के BJP में बुलावे पर कमलनाथ ने दिया ये जवाब












Click it and Unblock the Notifications