एसडीएम के रीडर के घर लोकायुक्त की टीम ने मारा छापा
दतिया में एसडीएम के रीडर के घर पर ग्वालियर लोकायुक्त की टीम नें मारा छापा, रीडर के घर से मिली आय से अधिक संपत्ति, हथियार और शराब भी मिली।
दतिया, 30 मई। दतिया में एसडीएम के रीडर के घर लोकायुक्त की टीम ने सोमवार को छापामार कार्रवाई की है। लोकायुक्त की टीम को रीडर के घर से दो अवैध कट्टे और शराब की बोतलें भी मिली है। इसके साथ ही लोकायुक्त की टीम को छापामार कार्यवाही में एक करोड़ से ज्यादा की संपत्ति की जानकारी भी मिली है।


लोकायुक्त की टीम सोमवार की सुबह एसडीएम के रीडर देवेंद्र मुड़िया के घर कार्रवाई करने पहुंची। यहां लोकायुक्त की टीम को जांच के दौरान देवेंद्र मुड़िया के पास एक करोड़ से अधिक की संपत्ति होने की जानकारी मिली है। रीडर देवेंद्र मुड़िया की आय से तकरीबन 60% अधिक संपत्ति की जानकारी अभी तक लोकायुक्त की टीम को मिल चुकी है।
घर से मिले अवैध हथियार और शराब की बोतलें
लोकायुक्त की टीम रीडर के यहां आय से अधिक संपत्ति की जांच करने पहुंची थी लेकिन यहां पर लोकायुक्त की टीम को घर में सर्चिंग के दौरान अवैध हथियार और अवैध शराब भी मिली है। सर्चिंग के दौरान लोकायुक्त की टीम को रीडर के घर से 2 अवैध कटे मिले हैं इसके साथ ही लोकायुक्त की टीम को रीडर के घर से 3 शराब की बोतल और 25 शराब के क्वार्टर भी मिले हैं, जिसे लोकायुक्त की टीम ने पुलिस के सुपुर्द कर दिया है।
2018 में मिली थी आय से अधिक संपत्ति की शिकायत
ग्वालियर लोकायुक्त की टीम में शामिल लोकायुक्त टीआई राघवेंद्र ऋषिश्वर ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया है कि उन्हें रीडर देवेंद्र मुड़िया के खिलाफ 2018 में आय से अधिक संपत्ति होने की शिकायत मिली थी और इसी शिकायत पर से जांच के बाद लोकायुक्त की टीम ने छापामार कार्रवाई की है।
1994 में शुरू की थी देवेंद्र मुड़िया ने नौकरी
अब तक जो जानकारी सामने निकल कर आई है उस हिसाब से देवेंद्र मुड़िया ने 1994 में सहायक वर्ग-3 की पोस्ट पर से अपनी नौकरी की शुरुआत की थी। वह अपने कार्यकाल में अब तक सेवड़ा जनपद के साथ-साथ भांडेर जनपद और दतिया जनपद में भी पदस्थ रह चुका हैं और वर्तमान में कलेक्टर कार्यालय में एसडीएम के रीडर के रूप में पदस्थ हैं।












Click it and Unblock the Notifications