1600 रुपये वेतन पाने वाला पंचायत सचिव निकला करोड़ों का मालिक
मध्यप्रदेश में आने टीकमगढ़ जिले की ग्राम पंचायत विलगांय के पंचायत सचिव राजेश जैन के यहां आज लोकायुक्त पुलिस ने छापा मारकर करीब 6 करोड की संपत्ति का खुलासा किया है।
टीकमगढ़। मध्यप्रदेश में आने टीकमगढ़ जिले की ग्राम पंचायत विलगांय के पंचायत सचिव राजेश जैन के यहां आज लोकायुक्त पुलिस ने छापा मारकर करीब 6 करोड की संपत्ति का खुलासा किया है। 1600 रुपये की वेतन से अपने कैरियर की शुरुआत करने बाले इस पंचायत सचिव ने यह बेनामी सपंत्ति 13 वर्षों मे अर्जित की है। संपत्ति में नगदी, सोने के जेवरात, जमीनों की रजिस्ट्री, बैंको की पासबुक के साथ-साथ मनरेगा मे मजदूरी करने बाले मजदूरों के एटीएम कार्ड भी जब्त किये गये है।

16 हजार है सैलरी
टीकमगढ़ जिले के ब्लॉक जतारा की ग्राम पंचायत विलगांय खास है, जिसके पंचायत सचिव राजेश जैन जिन्होने वर्ष 2003-04 मे पंचायत सचिव के पद पर नियुक्ति हुई थी, शुरुआत मे इनको मानदेय 1600 रुपये मिलता था। 13 साल मे यह वेतन 16 हजार पहुंच गया।

एक करोड़ का मिला जेवर
आज लोकायुक्त सागर की तीन टीमों ने एक साथ टीकमगढ़ शहर के दो निवासों और विलगायं के निवास पर एक साथ छापामार कार्यवाही की। लोकायुक्त एसपी सुनील तिवारी ने बताया कि पंचायत सचिव के यहां से डेढ करोड रुपये की प्लॅाटों की रजिस्ट्रीयां, मजदूरों के 250 एटीएम कार्ड के साथ-साथ करीब एक करोड़ के जेवरातों के साथ एक बोरा रुपये जब्त किये गये है।

SP ने क्या कहा
एसपी सुनील तिवारी का कहना है कि पंचायत सचिव ने अनैतिक तरीके से 13 साल की नौकरी मे 6 करोड की संपत्ति अर्जित की है जिसकी जब्ती कर कार्यवाही की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications