सहायक नेत्र चिकित्सक के घर पर लोकायुक्त की दबिश, एक करोड़ से ज्यादा की संपत्ति की मिली जानकारी

गुना के आरोन में पदस्थ सहायक नेत्र चिकित्सक के दो ठिकानों पर लोकायुक्त ग्वालियर की टीम नें मारा छापा, आय से अधिक संपत्ति होने की मिली थी जानकारी।

गुना, 24 मई। गुना के आरोन में पदस्थ सहायक नेत्र चिकित्सक केपी रघुवंशी के घर मंगलवार की तड़के 5 बजे लोकायुक्त की टीम ने दबिश दी है। सहायक नेत्र चिकित्सक के गांव में स्थित घर पर भी लोकायुक्त की टीम पहुंची है। लोकायुक्त की टीम को अब तक एक करोड़ की संपत्ति की जानकारी मिली है।

lokayukta
ग्वालियर लोकायुक्त की टीम मंगलवार की सुबह 5 बजे गुना के आरोन में पदस्थ सहायक नेत्र चिकित्सक केपी रघुवंशी के दो ठिकानों पर कार्रवाई करने पहुंची है। लोकायुक्त की टीम को सहायक नेत्र चिकित्सक के पास आय से अधिक संपत्ति के होने की जानकारी मिली थी। इसी के चलते लोकायुक्त की टीम ने मंगलवार की सुबह यह छापामार कार्रवाई की है।
गुना शहर की ख़्यावदा कॉलोनी और घटावदा गांव में चल रही है कार्रवाई
ग्वालियर लोकायुक्त की एक टीम मंगलवार की सुबह 5 बजे गुना की ख्यावदा कॉलोनी में स्थित केपी रघुवंशी के निवास पर पहुंच गई। जबकि दूसरी लोकायुक्त की टीम केपी रघुवंशी के घटावदा गांव में स्थित घर पर पहुंची। सुबह सवेरे पहुंची लोकायुक्त टीम की जानकारी सहायक नेत्र चिकित्सक केपी रघुवंशी को भी लगी। इसके बाद केपी रघुवंशी भी अपने ख्यावदा कॉलोनी स्थित निवास पर पहुंच गए।
लोकायुक्त की टीम को मिली एक करोड़ से ज्यादा की संपत्ति की जानकारी
सहायक नेत्र चिकित्सक के दो ठिकानों पर चल रही लोकायुक्त की कार्रवाई में अब तक एक करोड़ से ज्यादा की संपत्ति की जानकारी निकलकर सामने आई है। लोकायुक्त की टीम को बैंक खातों की जानकारी के साथ कुछ जमीन के कागज भी मिले हैं। इसके अलावा भोपाल की भी एक जमीन के कागज लोकायुक्त के हाथ लगे हैं। लोकायुक्त की टीम को कैश और सोना चांदी भी मिला है। आधा दर्जन से अधिक बैंक खातों की जानकारी भी सामने आई है इनकी डिटेल लोकायुक्त की टीम द्वारा खंगाली जा रही है।
लोकायुक्त की 25 सदस्यीय टीम कर रही है कार्रवाई
ग्वालियर लोकायुक्त की 25 सदस्यीय टीम कार्रवाई करने के लिए गुना पहुंची है। इस टीम में दो डीएसपी 6 टीआई भी शामिल है जो सुबह 5 बजे से कार्रवाई को अंजाम दे रहे हैं। 1 साल पहले आय से अधिक संपत्ति की शिकायत लोकायुक्त टीम को मिली थी और इसी शिकायत पर लोकायुक्त की टीम ने छापामार कार्रवाई की है।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+