लोकसभा चुनाव के लेटेस्ट ओपिनियन पोल ने मध्य प्रदेश में खेल पलट दिया, जानिए कांग्रेस-बीजेपी को कितनी सीटें
Lok Sabha Election Opinion Poll 2024: एबीपी-सी वोटर द्वारा किए गए ताजा सर्वे में मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों में से 28 पर भाजपा की जीत की संभावना बताई जा रही है।
वहीं ताजा सर्वे कांग्रेस के लिए झटके जैसा है। कांग्रेस मध्य प्रदेश में वोट प्रतिशत के मामले में पिछले चुनाव के मुकाबले बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। आइये जानते हैं ताजा सर्वे के नतीजे।

एबीपी सी-वोटर सर्वे के अनुसार, मध्य प्रदेश में भाजपा यानि NDA को 53 प्रतिशत वोट मिलने की संभावना जताई गई है। वहीं इंडिया गठबंधन को 43 प्रतिशत वोट मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। जोकि पिछले लोकसभा चुनाव से 5 प्रतिशत अधिक है। इसके अन्य दलों को इस सर्वे के मुताबिक 4 फीसदी वोट मिलने की संभावना जताई गई है।
लोकसभा चुनाव में कुछ सीटों पर कांग्रेस सीधे तौर पर भाजपा को टक्कर देती नजर आ रही है। यही कारण है कि बीजेपी का मिशन-29 संकट में दिखाई दे रहा है। पार्टी और उनके नेता भले ही दावा कर रहे हों कि वे प्रदेश की सभी सीटों पर जीत दर्ज कर रहे हैं। पर ऐसा होता दिखाई नहीं दे रहा है। मध्य प्रदेश में NDA को 29 में से 28 सीटों पर जीत मिल सकती है। वहीं, कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के खाते में भी एक सीट जाने का अनुमान लगाया गया है।
प्रथम चरण के चुनाव में छिंदवाड़ा सीट पर सबकी नजर टिकी है। इस सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमल नाथ के बेटे नकुलनाथ दूसरी बार चुनाव मैदान में हैं। पिछली बार नकुलनाथ ने इस सीट पर जीत हासिल की थी। इस सीट पर जीत हासिल करने के लिए भाजपा पूरी ताकत लगा रही है।












Click it and Unblock the Notifications