रीवा में कांग्रेस पर जमकर गरजे सीएम मोहन यादव, कहा- 'जो राम का नहीं हुआ, वह किसी का नहीं होगा'

MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव शनिवार 13 अप्रैल को रीवा के सिरमौर पहुंचे। यहां सीएम यादव ने विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी को आड़े हाथ लिया। सीएम यादव ने कहा कि विदेशों में राम जी की जय-जयकार होती है और हिंदुस्तान में कांग्रेस लगातार भगवान राम और उनके भक्तों को अपमानित करती है।

वहीं, जनसभा को मंच से संबोधित करके हुए सीएम मोहन यादव ने पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ की। सीएम यादव ने कहा कि ये अपार प्रेम, उत्साह और जन समर्थन प्रमाण है कि जनता-जनार्दन मध्यप्रदेश में पूरे 29 कमल खिलाने हेतु तैयार है। आप सभी के स्नेह के आगे नतमस्तक हूं।

MP CM Mohan Yadav

कहा कि भगवान श्रीराम के आशीर्वाद एवं पीएम नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश की डबल इंजन सरकार का एक ही लक्ष्य है - 'विकसित भारत -स्वर्णिम मध्यप्रदेश'। भारत एवं मध्यप्रदेश को वैश्विक स्तर पर नई ऊंचाई देने हेतु प्रदेश की डबल इंजन सरकार निरंतर कार्यरत है। इतना ही नहीं, सीएम यादव ने रामायण काल और भगवान राम के वनवास काल का जिक्र किया।

वहीं, बजरंगली का भी जिक्र करते हुए कहा, 'हनुमान जी ऐसे भगवान हैं जो कष्ट हर लेते हैं। भगवान राम का स्मरण करें। दुनिया भगवान राम की जय-जयकार करती है। अंग्रेस चल गए कांग्रेस छोड़ गए, लेकिन कांग्रेस भगवान राम पर प्रश्नचिन्ह लगाती है। अगर भगवान राम के प्रमाण मिटाओगे भगवान राम पर प्रश्न उठाओगे तो कौन स्वीकार करेगा।'

सीएम यादव यही नहीं रुके उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि 70 साल की बात को भूलते हुए कांग्रेस को माफ कर दिया, राम मंदिर का न्योता दिया लेकिन न्योता ठुकरा दिया। ये मोटी चमड़ी के लोग हैं। अबकी बार जो चुनाव हो रहा है वह जमुना जी के कृष्ण कन्हैया के लिए होना चाहिए। उनके एक-एक काम देखो।'

द्वारिका में जब डुबकी लगाई और मोर पंख अर्पित करने गए तो 5000 पुराना अस्तित्व जीवित करने का काम किसी ने किया तो नरेंद्र मोदी ने किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+