मध्य प्रदेश के लिए भाजपा ने जारी की 24 उम्मीदवारों की लिस्ट, गुना से लड़ेंगे सिंधिया, किसे कहां से मौका?

Lok Sabha Election 2024: भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव के लिए 195 प्रत्याशियों पहली सूची जारी कर दी है। जिसमें मध्य प्रदेश में 24 प्रत्याशियों को मैदान में उतारा गया है। गुना लोकसभा सीट से ज्योतिराज सिंधिया उम्मीदवार बनाया है।

मध्य प्रदेश की 29 सीटों में से 28 पर भाजपा काबिज है। 29 में से 24 सीटों पर उम्मीदवारों का नाम फाइनल हो गया है‌।

Lok Sabha election BJP list

ज्योतिरादित्य सिंह सिंधिया को गुना से खजुराहो से वीडी शर्मा, ग्वालियर से भारत सिंह कुशवाहा और जबलपुर से आशीष दुबे को टिकट दिया गया है। विदिशा से शिवराज सिंह चौहान और भोपाल से प्रज्ञा सिंह ठाकुर की जगह आलोक शर्मा को टिकट दिया गया है।

मध्य प्रदेश में 29 लोकसभा सीटें हैं। वर्तमान में 28 सीटों पर भाजपा का कब्जा है। अगले लोकसभा चुनावों के लिए भाजपा की केंद्रीय समिति की बैठक के बाद नाम तय किए हैं। कहा जा रहा था कि पहली सूची में बड़े नामों और वर्तमान सांसदों के नाम सामने आ सकते हैं।

लोकसभा-2024 प्रत्याशी मध्य प्रदेश

मुरैना - शिवमंगल सिंह तोमर
भिंड - संध्या राय
ग्वालियर - भारत सिंह कुशवाह
गुना - ज्योतिरादित्य सिंधिया
सागर - लता बानखेड़े
टीकमगढ़ - वीरेंद्र खटीक
दमोह - राहुल लोधी
खजुराहो - वीडी शर्मा
सतना - गणेश सिंह
रीवा - जनार्दन मिश्र
सीधी - राजेश मिश्रा
शहडोल - हिमाद्री सिंह
जबलपुर - आशीष दुबे
मंडला - फग्गन सिंह कुलस्ते
होशंगाबाद - दर्शन चौधरी
विदिशा - शिवराज सिंह चौहान
भोपाल - आलोक शर्मा
राजगढ़ - रोडमल नागर
देवास - महेन्द्र सोलंकी
मंदसौर - सुधीर गुप्ता
रतलाम - अनीता नागर सिंह चौहान
खरगोन - गजेंद्र पटेल
खंडवा - ज्ञानेश्वर पाटिल
बैतूल - दुर्गादास उइके

भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली पार्टी मुख्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तावड़े ने बताया कि केंद्रीय चुनाव समिति की 29 फरवरी को हुई बैठक में 195 सीटों पर निर्णय हुआ है‌। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी से चुनाव लड़ेंगे। 34 मंत्री और कैबिनेट मंत्रियों के नाम हैं‌। दो पूर्व मुख्यमंत्री के नाम भी हैं।लोकसभा अध्यक्ष का नाम भी है।

भारतीय जनता पार्टी के राष्टीय महासचिव तावड़े ने सूची जारी करते हुए बताया पहली सूची में मध्य प्रदेश 24, यूपी से 51, राजस्थान की 15, गुजरात की 15 सीटों और केरल 12 और असम की सीटों पर घोषणा करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+