MP Opinion Poll : अगर आज लोकसभा के चुनाव हुए तो भाजपा और कांग्रेस को कितनी सीटें मिलेगी, जानिए सर्वे रिपोर्ट

MP Lok Sabha elections 2024: भाजपा में टिकट प्राप्ति के बाद, लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर टीवी सीएनएक्स का सर्वे सामने आया है। इस सर्वे में, भाजपा को बहुमत की संभावना दिख रही है, जबकि इंडिया गठबंधन को कम सीटों की उम्मीद है।

मध्य प्रदेश में 29 सीटों की बात करें, यहां पर भाजपा को क्लीन स्वीप की उम्मीद है। हालांकि, यह सिर्फ जनता के रुझान है और असली परिणाम चुनाव के बाद ही पता चलेगा। लेकिन टीवी सीएनएक्स के सर्वे ने मध्य प्रदेश में कांग्रेस के लिए चिंता का संकेत दिया है। लोकसभा चुनाव के टिकट बंटने के बाद India TV-CNX ने पहला ओपिनियन पोल किया है।

Lok Sabha elections 2024 in MP seats for BJP and Congress India TV CNX survey report

क्या बीजेपी सच में 370 सीटें जीतने जा रही है? क्या NDA का नंबर 400 पार कर सकता है? उत्तर में आंधी चलेगी तो क्या दक्षिण में भी बीजेपी की लहर उठेगी? ऐसे कई सवाल लोगों के मन में उठ रहे है। लेकिन मध्य प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों का क्या होगा?

ओपिनियन पोल के मुताबिक, अगर अभी चुनाव होते तो मध्य प्रदेश में BJP का क्लीन स्वीप हो सकता है। राज्य की 29 में से 29 लोकसभा सीटों पर BJP जीत सकती है। एमपी में कांग्रेस का खाता खोलना भी मुश्किल है। यहां तक कि कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा में भी कांग्रेस का जनाधार खिसक गया है। ओपिनियन पोल के मुताबिक यहां से नकुलनाथ हार रहे हैं। जबकि मध्य प्रदेश में इस बार समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन हुआ है।

  • भोपाल - बीजेपी
  • विदिशा - बीजेपी
  • राजगढ़ - बीजेपी
  • उज्जैन - बीजेपी
  • मंदसौर - बीजेपी
  • इंदौर - बीजेपी
  • धार - बीजेपी
  • रतलाम - बीजेपी
  • देवास - बीजेपी
  • खरगौन - बीजेपी
  • खंडवा - बीजेपी
  • बेतूल - बीजेपी
  • सागर - बीजेपी
  • दामोह - बीजेपी
  • टीकमगढ़ - बीजेपी
  • खजुराहो - बीजेपी
  • शहडोल - बीजेपी
  • सतना - बीजेपी
  • रीवा - बीजेपी
  • सीधी - बीजेपी
  • जबलपुर - बीजेपी
  • मंडला - बीजेपी
  • बालाघाट - बीजेपी
  • छिंदवाड़ा - बीजेपी
  • नर्मदापुरम - बीजेपी
  • मुरैना - बीजेपी
  • भिंड - बीजेपी
  • गुना - बीजेपी
  • ग्वालियर - बीजेपी

मध्य प्रदेश की VIP लोकसभा सीटों का गणित

  • विदिशा: पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
  • छिंदवाड़ा: नकुलनाथ
  • गुना: ज्योतिरादित्य सिंधिया
  • मंडला: फग्गन सिंह कुलस्ते
  • भोपाल: आलोक शर्मा

ओपिनियन पोल के मुताबिक, अगर अभी चुनाव होते तो भाजपा के नेतृत्व वाले NDA गठबंधन को एमपी की 29 में से 29 सीटों पर जीत मिलने की संभावना है।

इंडिया टीवी CNX सर्वे के अनुसार आज की स्थिति में

  • लोकसभा की 543 सीटों में से एनडीए को रिकॉर्ड 378 सीट मिल सकती हैं
  • I.N.D.I. अल्लायंस 98 सीटों पर सिमट जायेगा
  • भाजपा अपने दम पर 335 सीट ला सकती है
  • कांग्रेस अपने इतिहास के निम्नतम स्तर 37 सीटों पर सिमट सकती है
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+