MP की 9 सीटों पर थमेगा का प्रचार, अंतिम प्रहार के लिए मैदान में दिग्गज, मुरैना भिंड में होगी कांटे भिड़ंत
MP Lok Sabha Chunav 2024: मध्य प्रदेश में तीसरे चरण का मतदान 7 मई को होने जा रहा है। प्रदेश की 9 सीटों पर होने वाले मतदान का प्रचार रविवार की शाम यानी आज 6:00 बजे समाप्त हो जाएगा इसके बाद प्रत्याशियों की द्वार- द्वार दस्तक होगी।
तीसरे चरण की चुनाव में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की प्रतिष्ठा सबसे ज्यादा दाव पर लगी हुई है वहीं भिंड में रोचक मुकाबला हो गया है। वहीं मुरैना भी कांटे की टक्कर मानी जा रही है।

तीसरे चरण का चुनाव दिलचस्प इसलिए हो गया है क्योंकि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया गुना लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार है। वह पहली बार भाजपा में सीधे तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं। यहां पर उनका मुकाबला कांग्रेस के यादवेंद्र सिंह यादव से जो पहले कभी बीजेपी में हुआ करते थे।
वहीं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की भी भाग्य का फैसला 7 में को राजगढ़ की जनता EVM में कैद कर देगी। यहां पर उनका मुकाबला दो बार के सांसद रोड बालनगर से है पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपनी पारंपरिक सीट पर 2004 के बाद यानी 20 साल बाद भाग्य आजमा रहे हैं वह सीट से पांच बार सांसद रह चुके हैं उनका मुकाबला प्रताप भानु शर्मा से प्रताप भानु 1980 और 1984 में सांसद रहे, लेकिन वह यहां से तीन बार लोकसभा का चुनाव हार भी चुके हैं। इसके बाद भी 21 साल पहले विधानसभा का भी एक चुनाव हार चुके हैं।
भाजपा की परंपरागत सीट माने जाने वाली भोपाल में भी 7 में को मतदान है यहां पर पिछला चुनाव पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह हारे थे इस बार यहां पर भाजपा और कांग्रेस ने नए चेहरे को उम्मीदवार बनाया है भाजपा से पूर्व महापौर आलोक शर्मा और कांग्रेस के अरुण श्रीवास्तव प्रत्याशी है कांग्रेस ने कायस्थ कार्ड खेलने का यहां पर प्रयास किया है।
वही मुरैना में मुकाबला रोचक है यहां पर शिवमंगल सिंह तोमर और सत्यपाल सिंह सिकरवार के बीच मुकाबला है इस सीट पर कांग्रेस के रामनिवास रावत जैसे नेता पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो चुके हैं। वे छठवीं बार के विधायक के उनके जाने से कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है वहीं भिंड में इस बार बसपा भी मुकाबले में माने जा रही है पिछला चुनाव कांग्रेस के टिकट पर लड़े आशीष जरारिया इस बार बसपा से मैदान में है। जबकि कांग्रेस ने विधायक फूल सिंह बरैया को उम्मीदवार बनाया है और भाजपा ने यहां की संसद संध्या राय को फिर से मौका दिया है।












Click it and Unblock the Notifications