Lok Sbha Election 2024: मध्य प्रदेश में किस पार्टी को मिलेगी कितनी सीटें, जानिए ओपिनियन पोल सर्वे के आंकड़े
Lok Sabha Election 2024: मध्य प्रदेश में भाजपा को खुश कर देने वाली खबर सामने आई है। दरअसल लोकसभा चुनाव से पहले एबीपी न्यूज़ के सी वोटर ने ओपिनियन पोल सर्वे किया। जिसमें भाजपा को जबरदस्त बढ़त मिलती हुई दिखाई दे रही है।
बीजेपी ने हाल में हुए मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में बंपर जीत हासिल की। इसके बाद से लोगों के दिमाग में यही सवाल है कि क्या बीजेपी लोकसभा चुनाव में भी बंपर जीत हासिल कर पाएगी। एबीपी न्यूज़ के वोटर सर्वे में भाजपा को बड़ी जीत मिलती हुई नजर आ रही है।

बता दे मध्य प्रदेश में लोकसभा की 29 सीटें है। जिसमें 28 सीटों पर भाजपा के सांसद हैं, जबकि एक सीट पर कांग्रेस का सांसद है। 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने सिर्फ छिंदवाड़ा सीट पर जीत हासिल की थी। जहां से पूर्व सीएम कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ कांग्रेस सांसद है।
अगर आज लोकसभा चुनाव हुए तो मध्य प्रदेश में किस पार्टी को कितनी सीटें
सी वोटर के ओपिनियन पोल सर्वे में मध्य प्रदेश की 29 सीटों में से भाजपा को 27 से 29 मिलने का अनुमान है। वहीं कांग्रेस के खाते में जीरो से दो सीटें जा सकती हैं। मतलब भाजपा को लोकसभा चुनाव में भी बंपर जीत मिल सकती है। वहीं वोट प्रतिशत की बात की जाए तो भाजपा को 58 फ़ीसदी और कांग्रेस को 36% वोट मिलने का अनुमान है जबकि अन्य के खाते में 6% वोट जा सकता है।
C वोटर ओपिनियन पोल में किसे कितना प्रतिशत वोट ?
- बीजेपी- 58 फीसदी
- कांग्रेस-36 फीसदी
- अन्य- 6 फीसदी
किस पार्टी को कितनी सीट ?
- बीजेपी- 27-29
- कांग्रेस-0-2
- अन्य- 0-0
ऐसा होने पर मिल सकता है कांग्रेस को फायदा
बता दे मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष पद से कमलनाथ की छुट्टी करते हुए जीतू पटवारी को कमान सौंपी है। अब लोकसभा चुनाव में इसका कितना फायदा मिलेगा यह तो आने वाला समय बताएगा लेकिन ओपिनियन पोल सर्वे में भाजपा को बड़ी बढ़त से कांग्रेस नेताओं की जरूर चिंता बढ़ गई है।
अगर विधानसभा चुनाव के वोट प्रतिशत की बात करें तो भाजपा को जहां 48.55 फीसदी वोट मिला है। वहीं कांग्रेस के खाते में 40.44% वोट गया है, जबकि अन्य के खाते में 5% और बसपा को तीन प्रतिशत वोट मिला है। अब अगर इंडिया गठबंधन के तहत सभी दल मध्य प्रदेश में एक साथ होकर चुनाव लड़ते हैं, तो इसका फायदा विपक्षी दलों को मिलेगा और भाजपा की सीटें काम हो सकती हैं।
एमपी में विधानसभा चुनाव के परिणाम
बता दे मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा को 230 सीटों में से 163 सीटों पर जीत मिली है, जबकि कांग्रेस महज 66 सीटों प जीत दर्ज करने में सफल रही। इसके अलावा अन्य के खाते में एक सीट गई है। भारत आदिवासी पार्टी के कमलेश डोडियार ने सैलाना सीट से जीत दर्ज की है।












Click it and Unblock the Notifications