Lok Sabha Election: मतदान के लिए दल रवाना, टेबल पर सामग्री मिली, कलेक्टर ने छाछ पिलाई

इंदौर में मतदान दलों को सामग्री का वितरण प्रारंभ हुआ। कलेक्टर आशीष सिंह के मार्गदर्शन में मतदान कर्मियों को सुविधापूर्ण ढंग से सामग्री वितरण और मतदान केंद्रों तक पहुँचने की समुचित व्यवस्था की गई है। स्वास्थ्य संबंधी किसी भी विपरीत परिस्थिति के लिए मतदान सामग्री वितरण स्थल नेहरू स्टेडियम इंदौर में एक छोटा अस्पताल बनाया गया है और एंबुलेंस की व्यवस्था भी रखी गई है।

एक वह भी समय हुआ करता था जब मतदान दलों को सामग्री प्राप्ति के लिए काउंटर में लाइन लगाकर जाना पड़ता था। इंदौर में व्यवस्था बदली है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष सिंह के मार्गदर्शन में यह व्यवस्था सुनिश्चित की गई है कि मतदान दलों को सम्मानपूर्ण ढंग से कुर्सियों में बैठाया जाए, और मतदान सामग्री उनकी टेबल पर पहुँचाई जाए।

Jhabua

खंडवा संसदीय क्षेत्र अंतर्गत बुरहानपुर जिले में डाइट कॉलेज प्रांगण में मतदान दलों को मतदान सामग्री का वितरण किया जा रहा है। मतदान दलों के अधिकारी-कर्मचारी अपने मतदान केंद्र के लिए निर्धारित सेक्टर एवं मतदान केंद्र की टेबल पर बैठकर सुगमता पूर्वक आराम से सामग्री प्राप्त कर, उसका मिलान कर रहे हैं।

लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र 23 मंदसौर के नीमच जिले में जिला मुख्यालय नीमच के शासकीय पीजी कॉलेज प्रांगण में मतदान दलों को मतदान सामग्री का वितरण किया जा रहा है। मतदान दलों के कर्मचारी अपने मतदान केंद्र के लिए निर्धारित सेक्टर एवं मतदान केंद्र की टेबल पर बैठकर, आराम से सामग्री प्राप्त कर, उसका मिलान कर रहे हैं। सामग्री वितरण की इस व्यवस्था को मतदान दलों के कर्मचारियों ने काफी सराहा है।

नीमच में मतदान दलों को सामग्री वितरण केंद्र पर जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से सभी मतदान दल कर्मचारियों को छाछ का वितरण किया गया। कलेक्टर दिनेश जैन, जिला पंचायत सीईओ गुरुप्रसाद महिलाओं के लिए संचालित विशेष महिला मतदान दल के महिला कर्मियों को अपने हाथों से छाछ वितरित की है।नीमच जिले के सभी मतदान दलों के सदस्यों को सामग्री वितरण केंद्र पर सांची की छाछ का वितरण किया गया।

रतलाम संसदीय क्षेत्र ज़िला झाबुआ में शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज झाबुआ में स्थित वितरण स्थल पर विधानसभा क्षेत्र 193 झाबुआ , विधानसभा क्षेत्र 194 थांदला,विधानसभा क्षेत्र 195 पेटलावद के सामग्री वितरण किया जा रहा। रतलाम संसदीय क्षेत्र क्र. 24 के जिला झाबुआ में शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में स्थित वितरण स्थल पर बैठक व्यवस्था कर सामग्री वितरण किया जा रहा है।

ये भी पढ़े- Lok Sabha Election: NOTA या BJP, इंदौर की जनता के दिल में कौन, जानिए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+