MP के कांग्रेसियों में सचिन पायलट ने भरा जोश, जीतू पटवारी के साथ दम दिखाया
Lok Sabha Election की हलचल के बीच एमपी की सभी 29 सीटों पर कांग्रेस भी अपना दम दिखा रही है, जहां देवास लोकसभा में कांग्रेस के कद्दावर नेता सचिन पायलट ने कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र मालवीय के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग सचिन पायलट को सुनने पहुंचे थे। यहां पीसीसी चीफ जीतू पटवारी और सचिन पायलट की जोड़ी ने अपना दम दिखाते हुए जीत की हुंकार भरी है।
एमपी में इन दिनों कांग्रेस के युवा चेहरे अपना दम दिखाते नजर आ रहे हैं, जहां राजस्थान की राजनीति के उभरते सितारे सचिन पायलट ने एमपी में चुनाव मैदान संभालते हुए देवास लोकसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र मालवीय के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान पायलट के साथ पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, सज्जन सिंह वर्मा समेत तमाम कांग्रेस नेता मौजूद रहे। वहीं जनसभा में सचिन पायलट के साथ-साथ जीतू पटवारी ने भी अपना दम दिखाया और देवास लोकसभा से जीत का दावा ठोंका है।

सचिन पायलट और जीतू पटवारी दोनों ही कांग्रेस के वो नेता माने जाते हैं, जिनका प्रभाव पूरे प्रदेश में दिखाई देता है। वहीं एक बार फिर देवास में इन दोनों नेताओं के बीच सियासी तालमेल बखूबी देखने मिला, जहां दोनों नेताओं ने एक साथ देवास में जीत के हुंकार भरी है।
लोकसभा चुनाव की हलचल के बीच देवास में कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने अपना दम दिखाते हुए जीत के लिए हुंकार भरी, तो वहीं देवास लोकसभा के कद्दावर कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा का अलग अंदाज भी जनसभा में दिखाई दिया, जहां वर्मा ने देवास की जनता से झोली फैलाकर कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र मालवीय के लिए वोट मांगे।
लोकसभा चुनाव के रण में कांग्रेस का दम भी देखने मिल रहा है, जहां देवास में आयोजित जनसभा के दौरान पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा का अलग अंदाज देखने मिला, जहां वर्मा ने मंच संभालते हुए माइक हाथ में थाम देवास की जनता से भावुक अपील की, यहां वर्मा ने कहा कि, मैं झोली फैलाकर आपने वोट मांगने आया हूं, इस झोली को खाली मत रखना।
ये भी पढ़े- Lok Sabha Election: चूल्हे पर रोटी बनाकर खाने लगे महाआर्यमन सिंधिया, आदिवासियों का दिल जीता












Click it and Unblock the Notifications