'वो आपका आरक्षण खत्म करना चाहते हैं', जोबट में राहुल गांधी ने PM MODI पर साधा निशाना
Lok Sabha Election की हलचल के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी मिशन मालवा-निमाड़ पर आए, जहां उन्होंने अलीराजपुर जिले के जोबट पहुंचकर जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी ने बीजेपी पर निशाना साधने के साथ ही जोबट की जनता से संविधान बचाने की अपील की है।
अलीराजपुर जिले के जोबट में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी का रतलाम-झाबुआ लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया, पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, जोबट विधायक सेना पटेल, झाबुआ विधायक डॉ. विक्रम भूरिया ने स्वागत किया। इस दौरान राहुल गांधी ने मंच से बीजेपी पर निशाना साधने के साथ ही जनता से संविधान को बचाने की अपील की है।

मध्यप्रदेश की रतलाम लोकसभा सीट पर चौथे चरण यानि 13 मई को मतदान होगा, जहां इससे पहले अब बीजेपी और कांग्रेस के नेता रतलाम लोकसभा सीट पर अपना दम-खम दिखाते नजर आ रहे हैं। जोबट आए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा की, नरेंद्र मोदी आपका आरक्षण खत्म करना चाहते हैं। BJP के नेताओं ने साफ कहा है- BJP की सरकार बनते ही वे दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों से आरक्षण छीन लेंगे, जहां BJP आरक्षण छीनने की बात कर रही है, वहीं हम आरक्षण से 50% की लिमिट हटाकर उसे बढ़ा देंगे।
राहुल गांधी ने कहा की, BJP के नेता ने एक आदिवासी युवा पर पेशाब कर उसका वीडियो बनाया और पूरे हिंदुस्तान में दिखाया। यहां हमारे प्रत्याशी के खिलाफ लड़ने वाले कैंडिडेट के रिश्तेदार ने आदिवासी बिटिया के साथ रेप किया। BJP के लोग चाहते हैं कि आप आगे न बढ़ पाओ और आपके बच्चे इंजीनियर-डॉक्टर न बन पाएं। ये आपका जल-जंगल-जमीन छीनना चाहते हैं। अगर हमें इनको रोकना है तो एकसाथ लड़ना होगा, ताकि आपके अधिकारों, संविधान और आरक्षण को बचाया जा सके।
ये भी पढ़े- 'वो आपके अधिकार छीनना चाहते हैं', रतलाम में राहुल गांधी ने BJP पर साधा निशाना












Click it and Unblock the Notifications