'आपकी कमाई और आरक्षण पर कांग्रेस की नजर है', खरगोन के लोगों से PM MODI ने कही बड़ी बात
Lok Sabha Election की हलचल के बीच देश भर में तीसरे चरण के लिए मतदान का सिलसिला जारी है, तो वहीं मध्य प्रदेश में BJP चौथे चरण की चुनावी तैयारी में जुटी हुई नजर आ रही है। चौथे चरण के चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खरगोन पहुंचकर जनसभा को संबोधित किया है।
जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडिया गठबंधन पर निशाना साधा। वहीं खरगोन की जनता से BJP के पक्ष में मतदान करने की अपील की है।

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा की, आज देशभर में, जहां-जहां चुनाव चल रहा है। सबसे विनम्र अनुरोध है कि गर्मी है लेकिन फिर भी लोकतंत्र का पर्व हमसे अछूत नहीं रहना चाहिए। हमें परिवार के साथ मतदान करने जाना चाहिए। पीएम मोदी ने कहा की, मैं आज आपसे विकसित भारत के संकल्प के लिए आशीर्वाद मांगने आया हूं। सदियों से ये क्रम चल रहा है कि नर्मदा तट पर रहने वाला कभी भी मांगने वाले को निराश नहीं करता है। मैं आज आपसे मांगने आया हूं।
पीएम मोदी कहा की, आपके एक वोट ने भारत को 5वीं बड़ी आर्थिक ताकत बनाया। आपके एक वोट ने दुनिया में भारत का दबदबा बढ़ाया। आपके एक वोट ने 70 साल बाद आर्टिकल 370 हटाया। आपके एक वोट ने 1 आदिवासी बेटी को राष्ट्रपति बनाया है।आपके एक वोट ने महिलाओं को आरक्षण का हक दिलवाया। आपके एक वोट ने भ्रष्टाचारियों को जेल भिजवाया। पीएम मोदी ने कहा कि, I.N.D.I. गठबंधन वाले किसके लिए चुनाव लड़ रहे हैं। वो अपनी-अपनी विरासत बचाने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। इन्हें आपके दुःख-सुख से कोई फर्क नहीं पड़ता।
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि, कांग्रेस की नजर आपकी कमाई और आपके आरक्षण पर पड़ी है!, वो किसी न किसी बहाने आपकी संपत्ति भी लूटना चाहते हैं और बाबा साहब का दिया आरक्षण भी, तुष्टिकरण के लिए कांग्रेस SC\ST\OBC के हक का आरक्षण धर्म के आधार पर लूट चलाकर बांटना चाहती है। उन्होंने कर्नाटक में ऐसा किया भी है।
ये भी पढ़े- Rajgarh Lok Sabha: BJP या कांग्रेस, कौन किस पर भारी, जनता ने बताया हाल












Click it and Unblock the Notifications