MP में कांग्रेस की करारी हार, क्या PCC चीफ के पद से इस्तीफा देंगे जीतू पटवारी?, जानिए

Lok Sabha Election: देशभर के लोकसभा चुनाव के परिणाम सामने आ चुके हैं। वहीं अबकी बार लोकसभा चुनाव के परिणाम में मध्य प्रदेश में कांग्रेस को करारा झटका दिया है, जहां मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने सभी 29 लोकसभा सीट पर हार का सामना किया है।

देशभर में जहां INDI गठबंधन के प्रदर्शन में सुधार देखने मिला है, तो वहीं कांग्रेस ने अपना प्रदर्शन साल 2019 के मुकाबले सुधारा है। लेकिन, इधर मध्य प्रदेश में साल 2019 के मुकाबले कांग्रेस का प्रदर्शन खराब हुआ है, जहां मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने सभी 29 सीटों को गंवा दिया है। इधर, अब कांग्रेस की करारी हार के बाद प्रादेशिक नेतृत्व पर भी सवाल उठने लगे हैं।

Bhopal

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन से हाई कमान भी नाराज नजर आ रहा है। यही कारण है कि, लगातार कमलनाथ और जीतू पटवारी जैसे नेता राजधानी दिल्ली पहुंचकर सोनिया गांधी और राहुल गांधी समेत प्रियंका गांधी जैसे नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। इधर, संभावना यह भी जताई जा रही है कि, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी हार की जिम्मेदारी लेते हुए जल्द अपने पद से इस्तीफा भी दे सकते हैं। इतना ही नहीं आने वाले वक्त में मध्य प्रदेश कांग्रेस को नया अध्यक्ष मिलने की संभावना सियासी गलियारों में जताई जा रही है। बहरहाल, इन कयासों में कितनी सच्चाई है, यह आने वाला वक्त बताएगा।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के हाथ जब से मध्य प्रदेश कांग्रेस की कमान आई है, तब से ही कांग्रेस में सब कुछ ठीक-ठाक चलता नजर नहीं आ रहा, जहां जीतू पटवारी के प्रदेश अध्यक्ष बनते ही बड़ी संख्या में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का दामन छोड़ा तो वहीं लोकसभा चुनाव में सभी 29 सीटों पर कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा है। इधर, अब सियासत के जानकार, मध्य प्रदेश कांग्रेस में नए बदलाव की ओर इशारा कर रहे हैं, जहां यह बदलाव किस तरह के होते हैं, और कब होते हैं, यह आने वाला वक्त बताएगा।

ये भी पढ़े- MP News: क्या खत्म होगी दिग्विजय सिंह की चुनावी राजनीति?, जीतू पटवारी को लगा झटका

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+