Loksabha Election: कमलनाथ ने की भविष्यवाणी, MP में कितनी सीट जीतेगी कांग्रेस, खोला राज
Loksabha Election को लेकर कांग्रेस तैयारियों में जुटी है, जहां अब जल्द ही कांग्रेस देशभर के साथ-साथ मध्यप्रदेश के लिए प्रत्याशियों का एलान कर सकती है। वहीं इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का बड़ा बयान सामने आया है, जिसमें कमलनाथ ने मध्यप्रदेश की 29 में से 12 से 13 सीटें जीतने का दावा ठोंका है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा लेकर उज्जैन पहुंचे हैं, जहां इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ उज्जैन पहुंचे, यहां उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए मध्यप्रदेश की 29 में से 12 से 13 सीटों पर जीत दर्ज करने की बात कही है।

राहुल गांधी ने किए महाकाल दर्शन
राजस्थान के रास्ते एमपी आए राहुल गांधी अलग-अलग जिलों का दौरा करने के बाद अब धार्मिक नगरी उज्जैन आए हैं, जहां राहुल गांधी ने उज्जैन आते ही सबसे पहले भगवान महाकाल के दर्शन किए हैं। इस दौरान राहुल गांधी पूजन के लिए गर्भगृह में तो नहीं जा सके लेकिन उन्होंने गर्भ गृह के द्वार से ही भगवान का पूजन-अर्चन किया है।
महाकाल दर्शन के लिए मंदिर पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भगवान महाकाल के दर्शन करने के साथ ही नंदी हॉल में बैठकर भगवान का ध्यान लगाया। इस दौरान राहुल गांधी के साथ पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और पीसीसी चीफ जीतू पटवारी नजर आ रहे थे। महाकाल मंदिर में दर्शन करने के बाद राहुल गांधी एक बार फिर न्याय यात्रा में हिस्सा लेने रवाना हो गए, जहां उन्होंने न्याय यात्रा में हिस्सा लिया और BJP सरकार पर जमकर निशाना साधा.
कुलमिलाकर, देखा जाए तो लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस अब जल्द प्रत्याशियों की घोषणा करेगी, जहां संभवत: राहुल गांधी की न्याय यात्रा के बाद कांग्रेस की ओर से प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की जा सकती है, जिसमें मध्यप्रदेश की कुछ सीटों पर भी कांग्रेस अपनी पहली लिस्ट में प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर सकती है।
ये भी पढ़े- Ujjain News: महाकाल मंदिर में 'मोदी-मोदी' के नारे सुन राहुल गांधी ने दिया ऐसा रिक्शन












Click it and Unblock the Notifications